फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सांसद सैनी के खिलाफ करवाई शिकायत दर्ज

सांसद सैनी के खिलाफ करवाई शिकायत दर्ज

Thu, 20 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांसद सैनी के खिलाफ करवाई शिकायत दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
सांसद राजकुमार सैनी द्वारा सर छोटूराम को लेकर की गई टिप्पणी पर जाट सभा के प्रधान सुरेश फौगाट ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में फौगाट ने कहा है कि सांसद ने सर छोटूराम का अपमान कर पूरे कमेरे वर्ग को अपमानित करने का काम किया है।
सांसद एक सवैंधानिक पद हैं और उन्हें इस तरह से समाज को भड़काने वाले बयान नहीं देने चाहिए। छोटूराम को लेकर दिया गया बयान ने समाज को भड़काने का काम किया है। जिसके खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। फौगाट ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी लगातार जाट समाज के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन सरकार के द्वारा उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। इससे समाज में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जाट समाज को उकसाने का प्रयास सांसद के द्वारा नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर कोई मामला बिगड़ता है तो इसकी जिम्मेदारी सांसद सैनी की रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसकी शिकायत दी है। वहीं, मामले में सिटी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है। लेकिन मामला उनके क्षेत्र का न होने के चलते वे कार्रवाई करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed