फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डीसी ने मांगी फसल के अवशेष जलाने वालों की नियमित रिपोर्ट

डीसी ने मांगी फसल के अवशेष जलाने वालों की नियमित रिपोर्ट

Wed, 15 May 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने मांगी फसल के अवशेष जलाने वालों की नियमित रिपोर्ट
झज्जर। उपायुक्त संजय जून ने रबी सीजन की फसलों की कटाई के उपरांत खेतों में फसल अवशेषों को जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए है। प्रदूषण नियंत्रण व फसल अवशेष जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए गठित उपमंडल व ग्राम स्तरीय समिति इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेंगी। उन्होंने मंगलवार को यह निर्देश राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) द्वारा जिला में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को लेकर गठित प्रशासनिक समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। मीटिंग में एसडीएम बादली जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ तरूण पावरिया, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण कृष्ण कुमार, संयुक्त निदेशक जिला उद्योग केंद्र रोहताश सिंह, बीडीपीओ परमेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता सिंचाई अजेंद्र सुहाग, डिप्टी सिविल सर्जन डा. विनय सिंह, सचिव नगर परिषद बहादुरगढ़ मुकेश कुमार, सचिव नप झज्जर नरेंद्र सैनी, सचिव नप बेरी संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अवशेष जलाने पर तुरंत चालान करें
उपायुक्त ने कहा कि फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण को पहुंचने वाले नुकसान के बारे में समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद अनेक स्थानों पर फसल अवशेष जलाने के मामले सामने आए है। फसल अवशेष जलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई होनी चाहिए। ग्राम व उपमंडल स्तरीय समिति ऐसी घटनाओं की नियमित रिपोर्ट करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। यह समितियां इन घटनाओं की फोटो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन


उपलब्ध करवानी होगी एटीआर
बैठक के दौरान उपायुक्त ने एनजीटी के प्रदूषण नियंत्रण मानकों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिस भी विभाग का जो कार्य निर्धारित किया गया है उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) तुरंत उपलब्ध कराए। उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खुले में कूड़ा डालने वालों व कूड़ा जलाने वालों के अधिक से अधिक चालान किए जाए। उन्होंने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण की ओर से प्रदूषण नियंत्रण के लिए पूर्व में दिए गए सुझावों पर विभागवार की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली तथा आगामी कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed