फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मतदान से 90 मिनट पहले होगा मॉक पोल, कम से कम डाले जाएंगे 50 वोट

मतदान से 90 मिनट पहले होगा मॉक पोल, कम से कम डाले जाएंगे 50 वोट

Tue, 30 Apr 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
मतदान से 90 मिनट पहले होगा मॉक पोल, कम से कम डाले जाएंगे 50 वोट
चरखी दादरी। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार इस बार मतदान 12 मई को प्रात: सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे समाप्त होगा। मतदान शुरू होने से ठीक 90 मिनट पहले प्रात: साढ़े पांच बजे मॉक पोल शुरू किया जाएगा और इस बार मॉक पोल के दौरान कम से कम 50 वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिला के विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान शुरू होने से पहले सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल करवाया जाएगा। इस बार मॉक पोल का समय प्रात: 5.30 बजे है। इसलिए सभी पोलिंग एजेंट समय पर मतदान केंद्र पहुंच जाएं। अगर 15 मिनट तक कोई एजेंट नहीं आता है तो मॉक पोल शुरू कर दिया जाएगा और मॉक पोल न तो बीच में रोका जाएगा और न ही दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए जनता कॉलेज में ईवीएम स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जहां ईवीएम तैयार करने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा और इसकी जानकारी सभी दलों के प्रतिनिधियों को दे दी जाएगी। किसी भी दल के सक्षम प्रतिनिधि आकर इस प्रक्रिया को चेक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 22 उम्मीदवारों के हिसाब से प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम में वोट डालकर भी देखें जाएंगे और उसके बाद उन्हें अंतिम रूप से तैयार किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 10 मई को सायं 6 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा और इसके बाद किसी को भी चुनाव प्रचार करने की अनुमति नहीं होगी। अगर उस दौरान कोई चुनाव प्रचार किया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जा सकती है। बैठक में एसडीएम सतबीर सिंह कुंडु, नगराधीश डा. विरेन्द्र सिंह, एआरओ प्रमोद चहल, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल व ईओ एमसी अभय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed