फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   देश सरहदों पर उलझा था, तब भाजपा ने अरावली की फॉरेस्ट लैंड बिल्डरों सौंपी : दीपेंद्र हुड्डा

देश सरहदों पर उलझा था, तब भाजपा ने अरावली की फॉरेस्ट लैंड बिल्डरों सौंपी : दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 04 Mar 2019 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
देश सरहदों पर उलझा था, तब भाजपा ने अरावली की फॉरेस्ट लैंड बिल्डरों सौंपी : दीपेंद्र हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जब देश की सरहदों को बचाने के लिए हमारे जवान अपनी जान दे रहे थे, उस समय प्रदेश की भाजपा सरकार अपने चहेतों और निजी बिल्डरों को अरावली पहाड़ी क्षेत्र की फॉरेस्ट लैंड दे रही थी। सांसद दीपेंद्र ने मंगलवार को झज्जर में लगभग एक दर्जन कार्यक्रमों में शिरकत की। सांसद ने कहा कि रोहतक लोकसभा का चुनाव हरियाणा के भविष्य की राजनीति को तय करेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हरियाणा के भविष्य की लड़ाई का चुनाव है, नौजवानों के सपनों को भविष्य देने का चुनाव है।


भाजपा रखती है वोट का रिश्ता
सांसद ने कहा कि भाजपा का रोहतक और हरियाणा की जनता के साथ सिर्फ वोट का रिश्ता है, जबकि उनका रिश्ता परिवार का रिश्ता है, 36 बिरादरी के आपसी भाईचारे का रिश्ता है और परिवार के सदस्य के रूप में वो हर दु:ख सुख में लोगों के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी हमेशा यही कोशिश रही है कि ईमानदारी से रोहतक की आवाज संसद में रख सकूं। सांसद ने कहा कि 10 साल तक वे सरकार में रहे तो रोहतक की तस्वीर बदलने का काम किया गया। नेशनल हाईवे, रेल लाइन,आईएमटी, आईआईएम, आईआईटी, झज्जर में एम्स, फुटवियर पार्क, बहादुरगढ़ तक मेट्रो आदि परियोजनाएं जमीन पर उतरीं। इस दौरान उनके साथ विधायक रघुबीर कादियान, गीता भुक्कल, राज सिंह जाखड़, एसीपी राजबीर जाखड़, मास्टर साहब सिंह, देवेंद्र यादव, ईश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed