{"_id":"5c291ea6bdec2256d14f432f","slug":"131546198694-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन अधिकार रथयात्रा का शहर में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन अधिकार रथयात्रा का शहर में हुआ स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति संबंधित नेशनल मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रदेशाध्यक्ष बिजेंद्र धारीवाल के नेतृत्व में पेंशन अधिकार रथ यात्रा का दादरी नगर पहुंचने पर कर्मियों ने स्वागत किया। कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय महेंद्रगढ़ चौक से मोटर साइकिल जत्थे के यात्रा रोजगार्डन पहुंची। यहां समिति जिलाध्यक्ष ताराचंद छिल्लर, संयोजक कर्ण सिंह, प्रदेश प्रेस सचिव शिव कुमार, जिला अध्यक्ष डीपीई अशोक, खंड प्रधान रामबीर, चांदवीर, सुनील बेरला, रोशन लाल, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने रथयात्रा का स्वागत किया।
समिति प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र धारीवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व स्वतंत्र देश में दो विधान बने हुए हैं। एक और तो जनता द्वारा चुने गए राजनेता जो मात्र एक दिन की सदस्यता के बाद न केवल ताउम्र पेंशन के हकदार बन जाते हैं, बल्कि कई कई पेंशन प्राप्त करते हैं। वहीं दूसरी और देश का कर्मचारी वर्ग है जो जीवन भर देश की सेवा करने के बाद पेंशन से वंचित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि त्रिपुरा एवं पश्चिम बंगाल राज्य में आज भी पुरानी पेंशन योजना लागू है। धारीवाल ने हरियाणा सरकार के करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। प्रदेश मुख्य सलाहकार प्रमोद ईष्टकान व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठार ने कहा कि सभी कर्मचारी संगठित हैं। प्रदेश सचिव मनोज कादयान, उपाध्यक्ष देवराज बाल्यान, संगठन सचिव विजय मेहरा ने केंद्र व राज्य सरकार से अविलंब पुरानी पेंशन योजना बहाली करने की मांग की।
विज्ञापन
इसके बाद कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया और उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री व प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर ताराचंद छिल्लर, कर्ण सिंह, शिव कुमार, विनय कुमार, अशोक कुमार, रामकिशन, सुखदेव प्रसाद, ललित कुमार, मनोज कुमार, जयसिंह चाहर, राय सिंह, प्रदीप, नरेश जांगड़ा, धर्मेंद्र, नरेंद्र, धर्मबीर अहलावत, राकेश बलौदा, संजीव गोदारा, आनंद, जगवीर, विनोद कुमार, विजेंद्र सांगवान आदि कर्मी उपस्थित थे।