फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   श्यामसर तालाब जीर्णोद्घार: नप की तीन एकड़ जमीन पर डी-वॉटरिंग के लिए बनेगा टैंक, स्वच्छ पानी डालने के लिए बिछेगी पाइप लाइन

श्यामसर तालाब जीर्णोद्घार: नप की तीन एकड़ जमीन पर डी-वॉटरिंग के लिए बनेगा टैंक, स्वच्छ पानी डालने के लिए बिछेगी पाइप लाइन

Thu, 01 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
श्यामसर तालाब जीर्णोद्घार: नप की तीन एकड़ जमीन पर डी-वॉटरिंग के लिए बनेगा टैंक, स्वच्छ पानी डालने के लिए बिछेगी पाइप लाइन
चरखी दादरी। सीएम घोषणा के दो साल बाद भी अटका पड़ा श्यामसर तालाब जीर्णोद्घार प्रोजेक्ट अब सिरे चढ़ता नजर आ रहा है। लंबे इंतजार के बाद जिला प्रशासन ने तालाब की डी-वॉटरिंग के लिए प्लान तैयार कर लिया है। इसके मुताबिक चिड़िया रोड स्थित नगर परिषद की तीन एकड़ जमीन पर वाटर टैंक बनाया जाएगा। इस टैंक में तालाब का दूषित पानी डाला जाएगा। वहीं, तालाब में स्वच्छ पानी डालने के लिए माइनर से तालाब तक नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस संबंध में जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जन स्वास्थ्य विभाग एक्सईएन को एस्टिमेट तैयार करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

श्यामसर सरोवर का जीर्णोद्घार करने की दिशा में प्रशासन ने एक कदम आगे बढ़ाकर दूषित पानी निकासी का स्थान सुनिश्चित कर लिया है। रामनगर गांव के समीप नगर परिषद की तीन एकड़ भूमि है जहां तालाब के गंदे पानी की निकासी के लिए एक टैंक बनवाया जाएगा। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के साथ दादरी मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्यामसर सरोवर दादरी नगर की करीब सवा चार सौ साल पुरानी धरोहर है। इस धरोहर को जिंदा रखने के लिए प्रशासन गंभीरता से प्रयासरत है। सीवर और गलियों का दूषित पानी श्यामसर में जाना बंद हो चुका है। इस समय जो गंदा पानी भरा है, उसे निकालने के लिए दादरी-कनीना रोड पर नगर परिषद की तीन एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। इसमें नगर परिषद की एक बड़ा टैंक बनवाने की योजना है। इस प्रस्तावित टैंक से श्यामसर तक पाइप लाइन बिछवाई जाएगी। इस समय तालाब में जमा दूषित पानी को जल्द ही निकाल दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है और सभी तैयारियां जोरों पर है। मुख्यमंत्री जिला की नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। तोमर ने बताया कि डी-प्लान के तहत दादरी जिला में 3.96 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से जल्दी ही विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन 2017 की फसल बीमा योजना की 36.80 करोड़ राशि आ चुकी है। इसमें से 11.65 करोड़ बीमा राशि किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। शेष 24.15 करोड़ रुपये भी जल्द खातों में भिजवा दिए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक का समय ग्रीन पटाखों को बजाने के लिए निर्धारित किया गया है। इसकी पालना के लिए पुलिस गश्त पर रहेगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने सीएम घोषणा के अनुसार प्लान तैयार कर लिया है। मैंने मंगलवार को ही जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को पाइप लाइन का एस्टिमेट बनाने के आदेश दे दिए हैं। जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को पूरा करवाने का जिला प्रशासन प्रयास करेगा। अजय सिंह तोमर, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed