फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बराही में नए ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन को लेकर विवाद

बराही में नए ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन को लेकर विवाद

Thu, 10 May 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बराही में नए ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन को लेकर विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बराही गांव के एक वार्ड के लिए नए ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव में इसको लेकर दो गुट बन गए हैं। आरोप है कि विवाद के बाद यहां पर नई लाइन के लिए लगाए गए खंभों को भी उखाड़ दिया गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने बुधवार को निगम कार्यालय में पहुुंचकर हंगामा किया। बाद में थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की। इधर, निगम अधिकारियों ने भी गांव में बिजली लाइन का काम पूरा कराने के लिए पुलिस से मदद मांगी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दूसरे पक्ष को तलब कर लिया है।
बराही गांव में करीब 100 घरों के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगना है। इसके लिए नई लाइन भी बिछाई जा रही है। मौजूदा ट्रांसफार्मर ओवर लोड होने के कारण ग्रामीणों की मांग पर ही निगम की ओर से यह काम करवाया जा रहा है, मगर इसको लेकर ग्रामीणों के बीच ही विवाद खड़ा हो गया है। जहां पर नई लाइन के लिए खंभे लगाए गए हैं, वहां पर कुछ लोग इसका विरोध कर रहें हैं। उनका तर्क है कि खंभे उनकी जगह में लगाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि एक दिन पहले दो खंभों को उखाड़ भी दिया गया। इससे विवाद बढ़ गया। प्रभावित घरों में बिजली संकट के चलते बुधवार को दो ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर गांव से काफी संख्या में पुरुष व महिलाएं बिजली निगम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने निगम के खिलाफ नारेबाजी की और खूब हंगामा किया। अधिकारियों ने उनकी समस्या को जायज ठहराते हुए पुलिस से मदद मांगने की बात कही। इसके बाद ग्रामीण उपमंडल के एसडीओ मुकेश शर्मा व अन्य अधिकारी लाइन पार थाना पहुंच गए। ग्रामीण भी अपने ट्रैक्टरों को लेकर वहीं जा पहुंचे।
विज्ञापन


निगम ने दी लिखित शिकायत
ग्रामीणों की ओर से पहले बिजली निगम को शिकायत दी। इसी को संलग्न करते हुए निगम अधिकारियों ने लाइन पार थाना में नामजद शिकायत दर्ज करवाई है। गांव में नई लाइन के लिए खंभे लगाने को जो लोग विरोध कर रहें हैं उन सभी के नाम शिकायत में लिखे गए हैं। निगम ने पुलिस से इस कार्य के लिए मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली समस्या दूर न हुई तो करेंगे रोड जाम
प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि वे काफी दिनों से इस समस्या को झेल रहें हैं। अब निगम की ओर से नई लाइन व ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है तो इस काम को होने नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन भी ढिलाई बरत रहा है। महिलाओं ने कहा कि यदि उनकी समस्या जल्द दूर न हुई तो वे मजबूरन सड़क पर उतरेंगे।


ग्रामीणों की मांग पर ही नया ट्रांसफार्मर व बिजली लाइन लगाई जा रही है। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं और खंभे भी उखाड़ दिए। ऐसे में पुलिस से मदद मांगी गई है। अब पुलिस सुरक्षा में यह काम पूरा कराया जाएगा। तब तक प्रभावित हिस्से में बिजली सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
- मुकेश शर्मा, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed