फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिजली बिल जमा करवाने को दो दिन शेष, नहीं मिले अभी तक बिल

बिजली बिल जमा करवाने को दो दिन शेष, नहीं मिले अभी तक बिल

Tue, 31 Oct 2017 01:38 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
बिजली बिल जमा करवाने को दो दिन शेष, नहीं मिले अभी तक बिल
बिजली बिल जमा करवाने को दो दिन शेष, नहीं मिले अभी तक बिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
बौन्दकलां में बिजली बिल जमा करवाने के लिए बिजली निगम ने दो नवंबर की तारीख तय कर रखी है लेकिन अभी तक उपभोक्ताओं को बिजली के बिल ही नहीं भेजे गए हैं। बौंदकलां कस्बे में घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या करीब 2500 है। इसके अलावा गैर घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या करीब 500 हैं। इन सभी बिजली उपभोक्ताओं को आगामी दो नवंबर को अपने बिजली के बिल जमा करवाने के लिए बिजली निगम ने तारीख तय कर रखी है। बिल न मिलने से इस बार तय तिथि पर भुगतान को लेकर उपभोक्ता असमंजस की स्थिति में है। निगम की इस लापरवाही पर उपभोक्ताओं का कहना है इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। एलडीसी धर्मबीर शर्मा ने बताया कि जो बिजली बिल इस बार तैयार होकर उनके पास पहुंचे हैं उनमें काफी त्रुटियां हैं जिसे ठीक करने में काफी समय लगता है। इसके साथ ही 150 डुप्लीकेट बिजली बिल भी तैयार किए जा चुके है।

वहीं, 33 केवीए सब पावर स्टेशन सांजरवास के जेई प्रवीन कुमार का कहना है कि अगर अभी तक बिजली बिल नहीं मिले हैं तो उपभोक्ता कार्यालय से दूसरा बिजली बिल बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed