{"_id":"59e2658c4f1c1bda538b758b","slug":"131508009356-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती प्रक्रिया पूरी करवाने को लेकर सीएम से मिले..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती प्रक्रिया पूरी करवाने को लेकर सीएम से मिले..
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भर्ती प्रक्रिया पूरी करवाने को लेकर सीएम से मिले
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
एमपीएचडब्ल्यू का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों ने सीएम मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात कर रिक्त विज्ञापित पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करवाने के लिए मांग पत्र सौंपा। इन प्रशिक्षित बेरोजगारों ने बताया कि सात वर्षों से इन पदों के लिए स्वास्थ्य विभाग में कोई नियुक्ति नहीं हुई है। वर्तमान सरकार के शासनकाल में इन रिक्त पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा भी हो चुकी है दस्तावेजों की भी जांच हो चुकी है लेकिन छह माह का समय बीत चुका है इन पदों के लिए साक्षात्कार नहीं करवाया गया है। इसके चलते प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इन बेरोजगारों ने उनके भविष्य को देखकर जल्द से जल्द साक्षात्कार करवा कर नियुक्ति प्रदान करने की मांग की है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इन बेरोजगारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही यह भर्ती पूरी करवा कर उनको नियुक्ति दी जाएगी। इस अवसर पर संदीप धवन, मनीष फौगाट, बिजेंद्र, कमल, विनय, सोनू, सुशील, सुनील आदि उपस्थित थे।