फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्कूली बच्चों को जापानी संस्कृति के बारे में अवगत कराया

स्कूली बच्चों को जापानी संस्कृति के बारे में अवगत कराया

Fri, 22 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को जापानी संस्कृति के बारे में अवगत कराया
बच्चों को जापानी संस्कृति से अवगत कराया
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव सरूपगढ़- सांतौर स्थित सनसाइन स्कूल ऑफ साइंस में विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जापान निवासी शिंजी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने देश की संस्कृति से अवगत कराया और भारत की वैदिक परंपरा की प्रशंसा की। इस दौरान संकल्प संस्था संस्थापक सौमिक कलकल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता वंदना बिढ़लान ने की। इस दौरान विश्व शांति के लिए विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाई। शिंजी ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। समापन पर संकल्प संस्था अध्यक्ष एवं विद्यालय स्टाफ ने शिंजी को तिरंगा व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य मनोज वैद और गीता कादयान ने शांति व सद्भावना बनाए रखने में भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला। कक्षा प्रथम के विद्यार्थी अनुष्का व अंकिश ने तिलक लगाकर शिंजी का स्वागत किया। स्वागत गीत सोनिया, सोनिका, निक्की, मिंटू, प्रिया व प्रीति ने प्रस्तुत किया। शिक्षिका गीता ने अपने भाषण व कविता के माध्यम से भारतीय एकता व भाईचारे का संदेश दिया। शिंजी ने बच्चों को बताया कि जापानी सभ्यता की सबसे बड़ी ताकत आपसी सहयोग है। इसी आपसी सहयोग के बल से हिरोशिमा व नागासाकी के परमाणु बमों के विनाश एवं सुनामी जैसी बड़ी आपदाओं से भी जापान उबर गया। उनका राष्ट्र हमेशा सद्भाव को बढ़ाने व युद्ध का विरोध करता है। विश्व शांति दिवस का शुभारंभ भी जापान से ही हुआ है।
विज्ञापन


फोटो 10 सनसाइन स्कूल में विश्व शांति के लिए मानव श्रृंखला बनाते बच्चे
फोटो 11 जापानी व्यक्ति छात्रों को संबोधित करते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed