फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   12th class student murdered in Beri Jhajjar

Haryana: घर के पास प्लॉट में मिला छात्र का शव, शरीर पर चोट के निशान, 12वीं में पढ़ता था हिमांशु

Fri, 29 Nov 2024 04:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 29 Nov 2024 04:41 PM IST
सार

हरियाणा के झज्जर के बेरी में किशोर की हत्या की घटना हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्र का शव घर के पास एक खाली प्लॉट में मिला है। शरीर पर चोट के निशान हैं। 

विज्ञापन
12th class student murdered in Beri Jhajjar
प्लॉट में पड़ा छात्र का शव - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर के थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव दुबलधन पाना बिध्याण में एक प्लॉट में बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले किशोर का शव मिला है। मृतक किशोर के शरीर पर चोट के निशान हैं। छात्र की पहचान गांव दुबलधन पाना बिध्याण निवासी हिमांशु (17) पुत्र सुनील के रूप में हुई है। छात्र अकादमी में 12वीं कक्षा की पढ़ाई करता था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव दुबलधन पाना बिध्याण निवासी हिमांशु गांव में ही दोस्त की बहन की शादी में कन्यादान डालने के लिए गया था। सुबह छात्र का शव घर के साथ खाली प्लॉट में मिला। छात्र के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। छात्र की मौत किन कारणों से हुई है, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी प्रदीप दलाल का कहना है कि गांव दुबलधन में प्लॉट में एक छात्र के शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। मामले की जांच की जा रही है कि छात्र की मौत किन कारणों से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामले की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed