फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SIT formed to take action in case of three MLAs receiving phone threats from Dubai

हरियाणा: तीन विधायकों को दुबई से फोन पर धमकी मिलने के मामले में कार्रवाई के लिए एसआईटी का किया गठन

Sun, 10 Jul 2022 01:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 01:49 AM IST
सार

प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवा बेहतर हुई हैं। रोहतक जाते हुए एक होटल पर रुके मंत्री ने पत्रकार वार्ता की। कहा पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ने या न लड़े पर जल्द निर्णय होगा। तीन विधायकों को फोन पर धमकी के मामले में एसआईटी जांच करेगी। 

विज्ञापन
SIT formed to take action in case of three MLAs receiving phone threats from Dubai
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं काफी बेहतर हुईं हैं। 1250 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और इसी सप्ताह नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे। जिसके बाद अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी नहीं रहेगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम को गुरूग्राम से रोहतक जाते हुए गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री शहर के एक होटल पर कुछ देर रुके थे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के तीन विधायकों को दुबई से फोन पर धमकी मिलने के मामले में कार्रवाई के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने एएसपी अमित यशवर्धन को बहादुरगढ़ बाईपास के जाखोदा मोड़ कट पर स्थायी पुलिस बूथ और पुलिसकर्मी तैनात करने के आदेश भी दिए।  उन्होंने कहा कि भाजपा को निकाय चुनाव में जीत मिली और अब पंचायत चुनाव में भी हमारी विचारधारा के लोग जीतेंगे। पंचायत चुनाव भाजपा चुनाव चिह्न पर लड़ेगी या नहीं, इस बारे में उन्होंने कहा कि इस पर भी जल्दी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा नेता नरेश भारद्वाज ने नागरिक अस्पताल के साथ वाली सड़क को चौड़ी करने के लिए अस्पताल परिसर की कुछ जमीन देने का निवेदन भी स्वास्थ्य मंत्री से किया। स्वास्थ्य मंत्री ने मामले को दिखवाकर कार्रवाई का भरोसा दिया। भाजपा नेता मुकेश ने नगर परिषद के खाते से प्रधानमंत्री आवास योजना के 88 लाख की धोखाधड़ी के मामले की शिकायत की तो विज ने आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए।

अनिल हरियाणा राज्य तैराकी संघ के महासचिव और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के सह सचिव अनिल खत्री के साथ खेल और खिलाड़ियों के विकास को लेकर विज ने चर्चा की। हरियाणा में तैराकी खेल को नया मुकाम देने के लिए हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन की प्रशंसा भी की। 


इस मौके पर होटल संचालक सुनील खत्री, पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, भाजपा नेता कृष्ण जाखौदा, नरेश भारद्वाज, मुकेश, विकास खत्री, पहलवान अशोक, सुरेश नंबरदार, पवन मलिक, लीला जून, अमित एडवोकेट, केवल पहलवान, बंटी जून और राजेश सोलधा  सहित काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed