फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मुलभूत सुविधाओं और विकास को तरस रहा प्रदेश: रणबीर महेंद्रा

मुलभूत सुविधाओं और विकास को तरस रहा प्रदेश: रणबीर महेंद्रा

Sat, 09 Mar 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
मुलभूत सुविधाओं और विकास को तरस रहा प्रदेश: रणबीर महेंद्रा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। केंद्र व प्रदेश सरकार पांच वर्ष तक जनता को झूठे सपने दिखाती रही और अब अपना खिसकता जनाधार देख कर किसानों को छह हजार की मदद देने की नौटंकी कर रही है। केंद्र की जीडीपी दर व बेरोजगारी की बढ़ती समस्या के अलावा आमजन मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान है। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रणबीर सिंह महेंद्रा ने गांव काकड़ोली सरदारा में ग्रामीणों से मुलाकात करते कही। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश का भविष्य कांग्रेस के हाथ में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को बहाल करने व हर हाथ को रोजगार देने में विफल रहने पर भाजपा अब नए सपने दिखाकर लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रही है लेकिन देश व प्रदेश की जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। किसानों को बीमा योजना के नाम पर छलावा व एनआरएचएम, अतिथि शिक्षक व अन्य कच्चे कर्मचारियों की मजबूत पैरवी न कर उनको बाहर का रास्ता दिखाने के निर्णयों से सरकार की नीति व नियत की असलियत सामने आ गई है। कांग्रेस इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस आज अपना राष्ट्रधर्म निभा रही है और भाजपा सरकार पुलवामा, उड़ी व पठानकोट हमले के बाद भी पाक के साथ व्यापार कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान की आमदनी को दोगुना करने का दम भरने वाली सरकार में कभी बीमा कंपनी तो कभी ऑनलाइन के नाम पर ग्रामीण क्षेत्र के भोलेभाले अन्नदाताओं के हितों से छलावा किया जा रहा है। बाढड़ा क्षेत्र की सभी सड़कें आज चलने लायक नहीं हैं और धर्मशालाओं में चिकित्सा केंद्र चल रहे हैं। इस मौके पर सरपंच सुरेश धनासरी, सुरेश काकड़ौली, मुकेश खरकड़ी, आनंद वालिया, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed