{"_id":"5c1ea72bbdec2256ba1d7d71","slug":"121545512747-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाईट डोमिनेशन की रात तीन पुलिस थानों से 302 कदम की दूरी पर गैस कटर से काटा एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाईट डोमिनेशन की रात तीन पुलिस थानों से 302 कदम की दूरी पर गैस कटर से काटा एटीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। नाइट डोमिनेशन की शुक्रवार रात को तीन पुलिस थानों से मात्र 302 कदम की दूरी पर एसबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काट कर 23 लाख 8 हजार रुपये चोरी कर गए। पूरे जिला की पुलिस नाइट डोमिनेशन के चलते शहर में नाकाबंद किए हुए थे, उसी दौरान चोर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे गए। यह तो पुलिस की कार्य प्रणाली पर ही सवालिया निशान लगाता है।
पुराना तहसील मोड़ के पास एसबीआई का एटीएम है। जहां से मात्र 302 कदम की दूरी पर सिटी थाना, सीआईए थाना तथा महिला पुलिस थाना स्थिति है। उक्त एटीएम में रात करीब 12 बजे दो युवक घुसे और उन्होंने एटीएम के शटर का ताला तोड़कर गैस कटर से एटीएम को काट दिया। इस एटीएम से करीब 23 लाख आठ हजार रुपये चोरी कर लिए हैं। घटना की सूचना सुबह लोगों ने पुलिस को दी जब एटीएम काटा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई और शहर पुलिस के अलावा कई पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया। एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने बैंक अधिकारियों के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
सीसीटीवी फुटेज में एक युवक का तो आधा मुंह कपड़े से ढका हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि एक युवक अपनी पीठ पर बैग टांगे हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में युवकों की इंट्री की फुटेज तो दिखाई दे रही है। लेकिन उसके बाद कैमरे को डैमेज कर दिया गया है। इसके बाद वे कितना समय एटीएम में रहे और कितने लोग वारदात में उनका साथ दे रहे थे, इस बात का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
एटीएम पर नहीं रहता गार्ड
शहर के मॉडल टाउन में ग्वालीशन रोड पर पंचायत भवन के साथ एसबीआई का एटीएम है। रात के समय एटीएम में गार्ड नहीं रहता और इसके आसपास के दुकानदार भी करीब 9 बजे के आसपास दुकानें बंद कर देते हैं।
वर्जन
रात के समय नाइट डोमिनेशन के चलते पूरी पुलिस सड़कों पर थी। एटीएम का शटर बंद कर घटना को अंजाम दिया गया है। जिसकी वजह से इसका पता नहीं चल पाया। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
- सीमा, एसएचओ, शहर पुलिस थाना, झज्जर।