{"_id":"5c018fddbdec2241b5203420","slug":"121543606237-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगीं रोडवेज की स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगीं रोडवेज की स्पेशल बसें
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर की दो दिसंबर को हरियाणा के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में एडवांस टिकट बुकिंग सेवा दादरी बस स्टैंड पर शुरू की गई है। परीक्षार्थी शनिवार को परीक्षा केंद्र तक जाने व आने के लिए बस की एडवांस टिकट बुक करवा सकते हैं। दादरी रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक धनराज कुंडू ने बताया कि पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर पद के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए रोडवेज की स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। दो दिसंबर को अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पंचकूला व यमुनानगर जिले में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में एडवांस बुकिंग करवा सकते हैं।
चरखी दादरी बस स्टैंड पर विभाग द्वारा इसके लिए चार काउंटर बनाए हैं। शनिवार सुबह नौ से सांय पांच बजे तक विभिन्न रूटों की टिकट परीक्षार्थी एडवांस में ले सकते हैं। जीएम कुंडू ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के समीप परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पहले पहुंचा दिया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग ने इन रूटों पर स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि एक बस के लिए कम से कम 52 सवारियां होनी अनिवार्य हैं। स्पेशल बसें परीक्षा केंद्र के समीप तक पहुंचेंगी और परीक्षा समाप्त होने के बाद वापिस चरखी दादरी पहुंचेंगी।