फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डीसी ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ, 4 हजार खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

डीसी ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ, 4 हजार खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

Fri, 12 Oct 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ, 4 हजार खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

विज्ञापन
झज्जर। वीरवार को बागजहां आरा मैदान में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर पहुंची डीसी सोनल गोयल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल जीवन में खेल का महत्वपूर्ण स्थान है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले झज्जर जिले के खिलाड़ियों का देशभर में नाम है। उन्होंने कहा कि खेलों की महत्ता को इस बात से भी सहज समझा जा सकता है कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिटनेस चैलेंज के माध्यम से पूरे देश को खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

लग्न से हासिल होता है मुकाम
उपायुक्त ने कहा कि झज्जर की खिलाड़ी मनुभाकर, बजरंग पूनिया, दुष्यंत चौहान सहित अनेक नाम ऐसे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और लग्न से खेलों में मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का भी यह प्रयास है कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतरीन अवसर और विकल्प मिले। इसी सोच के साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए जिला स्तर पर भी खेल महाकुंभ आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्तर का यह आयोजन खिलाड़ियों में आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा करेगा और खिलाड़ी अपनी कमी और खूबियों का आंकलन कर स्वयं को और भी अधिक बेहतर कर सकेंगे।
विज्ञापन


सभी विजेताओं को मिलेगा नगद पुरस्कार
जिला खेल अधिकारी सत्यदेव मलिक ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि तीन दिन चलने वाले खेल महाकुंभ में सभी विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके विभिन्न खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट निकाल कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस अवसर पर डीडीपीओ हरि सिंह श्योराण, जिला शिक्षा अधिकारी सतबीर सिवाच व डीआईपीआरओ नीरज कुमार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed