फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रक्षाबंधन पर डीएमआरसी को तोहफा, आज और कल अतिरिक्त फेरे लगाएगी मेट्रो

रक्षाबंधन पर डीएमआरसी को तोहफा, आज और कल अतिरिक्त फेरे लगाएगी मेट्रो

Sat, 25 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर डीएमआरसी को तोहफा, आज और कल अतिरिक्त फेरे लगाएगी मेट्रो
रक्षाबंधन पर डीएमआरसी का तोहफा, आज और कल अतिरिक्त फेरे लगाएगी मेट्रो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। भाई-बहन के पावन पर्व रक्षा बंधन पर दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने यात्रियों को तोहफा दिया है। रक्षा बंधन और उससे एक दिन पहले शनिवार को मेट्रो रेल समय से दो घंटे पहले चलेगी और अतिरिक्त फेरे लगाएगी। बहादुरगढ़ क्षेत्र के लोगों को भी इससे काफी लाभ मिलेगा।
रक्षाबंधन पर आम दिनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। यात्रियों खासकर महिलाओं की सुविधा को देखते हुए डीएमआरसी ने इस बार दो दिनों के लिए गाड़ियों के चक्कर बढ़ाए हैं। येलो, ग्रीन, औरेंज और ब्लू समेत मेट्रो की सभी लाइनों पर शनिवार और रविवार को गाड़ियां अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा चक्कर लगाएगी। शनिवार को मेट्रो के 253 अधिक चक्कर लगेंगे, जबकि रक्षाबंधन के दिन 598 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इसकी पुष्टि डीएमआरसी के कारपोरेट कम्युनिकेशन के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने की है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ से पहला चक्कर छह बजे
बहादुरगढ़ से फिलहाल मेट्रो आठ बजे चलती है। शनिवार और रविवार को यहां के स्टेशनों से सुबह छह बजे गाड़ी चलनी शुरू हो जाएगी। डीएमआरसी के इस फैसले पर लोगों ने खुशी जताई है। मेन बाजार की निवासी स्वीटी ने कहा कि उसका मायका नांगलोई में है। पहले राखी पर बस में सवार होकर जाना पड़ता था। अब मेट्रो चलने से आने-जाने की परेशानी तो कम हुई है। दूसरी बात कि उसकी ननद राखी बांधने आएंगी। चूंकि रविवार को सुबह मेट्रो जल्दी चलेगी तो वह जल्दी मायके जाकर वापस लौट सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर चलेगी दो घंटे पहले
जहांगीरपुर - समयपुर बादली सेक्षन (येलो लाइन)
मुंडका - सिटी पार्क सेक्शन (ग्रीन लाइन)
बदरपुर बॉर्डर- एस्कार्ट मुजेसर सेक्शन (वॉयलट लाइन)
मजलिस पार्क -लाजपत नगर सेक्शन (पिंक लाइन)
जनकपुरी वेस्ट- बॉटनिकल गार्डन (मजेंटा लाइन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed