{"_id":"5aff22e04f1c1bd1408b64f4","slug":"121526670048-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आशा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आशा प्रथम
Updated Sat, 19 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आशा प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। राज्य अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (एस सीईआरटी) के निर्देशानुसार शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 65 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल भागवी की छात्रा आशा प्रथम रही।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिसरी, सांवड़, रानीला, ढाणी फौगाट, राजकीय उच्च विद्यालय घसौला व कमोद सहित दादरी के छात्र- छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या, प्रर्यावरण प्रदूषण, नशा एक बुराई आदि विषयों पर पोस्टर बनाए। राजकीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिरही कलां की प्रधानाचार्य राजबाला फौगाट ने बच्चों से कहा कि नशा वर्तमान समाज में गहरे प्रवेश कर गया है। अब इसके खिलाफ इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है। प्रवक्ता घनश्याम, दर्शन कादयान, नवरत्न पांडे व कार्यक्रम संयोजक राकेश गोदारा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
प्रवक्ता नवरत्न पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल भागवी की 12वीं कक्षा की छात्रा आशा प्रथम रही। राजकीय स्कूल ढाणी फौगाट की छात्रा दिव्या द्वितीय तथा राजकीय स्कूल हिंडोल से रोबिन व आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राकेश गोदारा ने बताया कि प्रथम स्थान पर रहने वाला प्रतिभागी अब राज्य स्तर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शामिल होगा।