{"_id":"5aff22be4f1c1be2408b6516","slug":"121526670014-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों ने निकाला रोष जुलूस, सीएम व निकाय मंत्री के फूंके पुतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों ने निकाला रोष जुलूस, सीएम व निकाय मंत्री के फूंके पुतलें
Updated Sat, 19 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने सीएम और निकाय मंत्री का फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। नगर परिषद कर्मचारियों ने मांगों के प्रति सरकार की अनदेखी पर शुक्रवार को शहर में जुलूस निकाल रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों शव यात्रा निकालकर रोहतक चौक पर सीएम व स्थानीय निकाय मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन जिला प्रधान राजेंद्र बागड़ी ने कहा कि बीजेपी सरकार मांगों को न मानकर कर्मचारियों को दो धड़ों में बांटने का काम कर रही है। सरकार मजदूरों, किसानों, व्यापारियों को अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर नारेबाजी, प्रदर्शन करने पर मजबूर कर रही है। चाइनीज कंपनी के जरिए कचरा उठाने का प्लान सरासर गलत है।
राजेंद्र बागड़ी ने कहा कि समान काम समान वेतन देना, कच्चे कर्मियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद कर विभाग के रोल पर भर्ती करना, 10 लाख का बीमा करना, पांच हजार का जोखिम भत्ता, एनपीएस पेंशन स्कीम बंद कर पुरानी पेंशन नीति लागू करना, पंजाब के समान वेतनमान देना, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर कर सातवें वेतन आयोग का पूरा लाभ दिया जाना, अग्निशमन विभाग के 1360 कर्मियों को पक्का करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करना कर्मचारियों की प्रमुख मांगें हैं।
कांग्रेस के हलका प्रधान बलजीत फौगाट ने हड़ताली सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने की घोषणा की। धरना स्थल पर बलजीत फौगाट ने कहा कि सत्तारूढ़ सरकार के कार्यकाल में समाज का हर वर्ग निराश है। भाजपा सरकार के दौरान हर विभाग के कर्मचारी धरना, जुलूस व हड़ताल करने को विवश हैं। सफाई कर्मी नेता सुरेंद्र लूता, उप्रपधान राजकुमार लूता, सचिव अजीत सिंह पुरिया ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना की। प्रदर्शन में ऋषि, महेंद्र, जयभगवान, सुंदर, कृष्ण बागड़ी, चंद्रभान, कर्म, रामकिशन, पवन, राजेश, छाजू, सिकंदर, सूरज, सुनील, रामबाबू, हरबाई, रीटा, बाला, सुनीता, लाली, तीजो, पूनम, वंदना, नंदा, धनपति, उर्मिला, संतोष आदि सफाई कर्मी मौजूद थे।