फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बाढ़डा हलके की सड़कों की कायाकल्प पर 150 करोड़ होंगे खर्च: सुखविंद्र

बाढ़डा हलके की सड़कों की कायाकल्प पर 150 करोड़ होंगे खर्च: सुखविंद्र

Mon, 12 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बाढ़डा हलके की सड़कों की कायाकल्प पर 150 करोड़ होंगे खर्च: सुखविंद्र
बाढड़ा की सड़कों के कायाकल्प पर 150 करोड़ होंगे खर्च: सुखविंद्र
विज्ञापन

बाढड़ा।
भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी रविवार को गांव संतोखपुरा के ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि दादरी से गांव चिड़िया वाया झोझू-कादमा जाने वाला रोड पिछले काफी वक्त से जर्जर हालात में था। इस रोड पर आने जाने वाले वाहनों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड रहा था, जिसके चलते इसे ठीक करवाने तथा इसकी चैड़ाई बढ़ाने की मांग ग्रामीणों ने उनके सामने रखी थी। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए सड़क कार्य शुरू करवा दिया गया है। इस दौरान पंडित धीरे के निवास स्थान पर ग्रामीणों ने विधायक का मांग परवान चढ़वाने पर आभार जताया।

सुखविंद्र मांढ़ी ने बताया कि अब यह मार्ग करीब सात मीटर अधिक चौड़ा किया जाएगा व इसका निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। इस पर करीब 19 करोड़ की लागत आएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हलका बाढड़ा में लगभग 150 करोड़ से अधिक की राशी से सडकों की कायाकल्प की जाएगी। विधायक ने कहा कि पिछली सभी सरकारों ने हमेशा ही बाढड़ा क्षेत्र को राजनैतिक उपेक्षा का शिकार रखा है। लेकिन बीजेपी इन सबसे अलग समान विकास की परिभाषा को ही अपना मूल मंत्र मानती है। यही कारण है कि आज दादरी जिले के लगभग प्रत्येक हिस्से में कई योजनाएं या तो पूरी हो चुकी है या अपने अंतिम चरण है जो कि आने वाले दिनों में इस क्षेत्र की तस्वीर बदल देगी। इस अवसर पर सरपंच दिलबाग, पूर्व सरपंच रामनिवास, प्रदीप संतोखपुरा, बीडीसी भूप, पवन आडवाणी, पंडित सुरेश, संतू, भल्ले, जोगेंद्र घसौला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed