फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्कूल बस की चपेट में आने से बीएससी की छात्रा की मौत, भाई घायल

स्कूल बस की चपेट में आने से बीएससी की छात्रा की मौत, भाई घायल

Fri, 09 Mar 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस की चपेट में आने से बीएससी की छात्रा की मौत, भाई घायल
बहादुरगढ़। एसएससी का एग्जाम देने के लिए दिल्ली जा रही बीएएसी की एक छात्रा की गांव लडरावन में स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उसका भाई जख्मी हो गया। हादसे के बाद से ही बस चालक मौके फरार है। वीरवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान रोहणा (सोनीपत) निवासी पारुल (18) के तौर पर हुई है। पारुल बीएएसी फर्स्ट इयर की छात्रा थी। वीरवार को पारुल का एसएससी एग्जाम था। दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित परीक्षा केंद्र जाने के लिए वह चचेरे भाई प्रदीप के साथ घर से निकली। दोनों बाइक पर थे। इन्हीं कीर्ति नगर (दिल्ली) जाने के लिए मुंडका से मेट्रो पकड़नी थी। सुबह करीब 8 बजे जब वे गांव लडरावन में मंदिर के पास मोड़ पर पहुंचे तो यहां उनकी बाइक की टक्कर एक स्कूल बस से हो गई। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और बस पारुल के सिर को कुचलती चली गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को संभाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


परिजनों का हाल बेहाल
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में ले आई। हादसे की जानकारी मिली तो परिजन भी बहादुरगढ़ पहुंचे। बेटी की मौत पर परिजनों का हाल बेहाल था। दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। तीन बहन-भाइयों में पारुल सबसे बड़ी थी। वहीं घायल प्रदीप को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक पर केस दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में घायल प्रदीप ने कहा है कि चालक बेहद ही लापरवाही से बस चला रहा था। टक्कर मारने के बाद भी वह पारुल को कुचल कर फरार हो गया। प्रदीप की शिकायत पर सदर थाने में दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल हसनगढ़ की बस चालक राम कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed