फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शहर में ट्रैफिक व अपराधिक घटनाएं रोकने पर तैयार की विशेष प्लान

शहर में ट्रैफिक व अपराधिक घटनाएं रोकने पर तैयार की विशेष प्लान

Tue, 12 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
शहर में ट्रैफिक  व अपराधिक घटनाएं रोकने पर तैयार की विशेष प्लान
ट्रैफिक सुधार के लिए सड़कों पर उतारे 12 पैंथर राइडर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर में ट्रैफिक जाम, चेन स्नेचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नए एसपी ने विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत पूरे शहर को दो जोन में बांटकर 12 पैंथर राइडर भी तैनात कर दिए गए हैं जो करीब 12 घंटे तक शहर के यातायात से संबंधित हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। शहर में इन वाहनों के लिए दो पार्किंग पुराना सिविल अस्पताल परिसर व पुराना बस स्टैंड के समीप भी बना दी गई हैं। अब कोई भी वाहन बाजार में सड़क पर खड़ा मिला तो उसे तत्काल क्रेन से उठाकर पुलिस थाने में इंपाउंड कर दिया जाएगा। सोमवार को यातायात पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर करीब 40 चालान भी किए गए। इस संबंध में 17 नवंबर को एसपी हिमांशु गर्ग के कार्यभार संभालने के बाद अमर उजाला ने सुझाव भी दिया था। सोमवार को एसपी हिमांशु गर्ग ने एसपी कार्यालय से इन राइडर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पीले रंग की राइडर पूरे शहर में लगातार 12 घंटे गश्त करती रहेंगी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। यह राइडर एक से दो एरिया तक के एरिया को कवर करेंगेे। सोमवार को शहर में यातायात पुलिस वाहन के जरिए इन नियमों के बारे में उदघोषणा भी गई। शहरवासियों व आम लोगों को यातायात नियमों से अवगत कराया जा रहा है। इस दौरान शहर के मेन बाजारों से सड़कों पर खड़े वाहनों को हटाया गया।
राइडर की भी होगी चेकिंग
इन राइडरों की चेकिंग के लिए भी एसआई रैंक का पुलिस अधिकारी तैनात किया गया है जो समय-समय पर इन राइडरों के कामकाज की निगरानी रखेगा ताकि कही ढील न बरती जा सके। यातायात इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

शहर में दो पार्किंग स्थल बनाए
इस प्लान के तहत शहर मेें दो पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यह पार्किंग स्थल मेन बाजार के समीप ही बनाए गए हैं ताकि लोगों को अपना वाहन खड़ा करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए। यह पार्किंग स्थल शहर केी पुराना सिविल अस्पताल परिसर व पुराना बस स्टैंड के समीप बनाए गए हैं। अब सभी प्रकार के वाहन चालकों को पार्किंग स्थल में ही अपना वाहन खड़ा करना होगा। ग्रामीण एरिया से आने वाले लोगों को भी पार्किंग में ही वाहन खड़ा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

:::के्रन से उठाकर तत्काल इंपाउंड होगा वाहन
ट्रैफिक प्लान के तहत पुलिस प्रशासन ने काफी सख्ती बरती है। अब जो भी वाहन सड़क पर खड़ा मिला तो उस वाहन के मालिक को एक बार सूचित किया जाएगा उसके बाद अमल न होने पर वाहन को तत्काल क्रेन के जरिए वहां से उठाकर पुलिस थाने में इंपाउंड कर दिया जाएगा।
==नियमों की उल्लंघना करने पर होगा चालान
यातायात पुलिस इंचार्ज एसआई पवन कुमार ने बताया कि जो भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा उसका तत्काल चालान कर दिया जाएगा। पुलिस रोजाना चालान काटो अभियान चलाएगी।
शहर का ये एरिया है अति संवेदनशील
इस समय शहर का रोहतक फव्वारा चौक, मेन बाजार, लाजपतराय चौक, रोहतक रोड, बस स्टैंड रोड, हीरा चौक, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, रेलवे रोड, किला रोड, दिल्ली रोड, ढाणी फाटक एरिया, अनाज मंडी क्षेत्र को यातायात व्यवस्था के बारे में अति संवेदनशील माना गया है।

==वर्सन-
शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए 12 राइडर तैनात किए गए हैं। जाम की स्थिति से निपटने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वाहन चालकों को चाहिए कि वे अपना वाहन पार्किंग में ही खड़ा करें। जल्द ही शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
एसपी हिमांशु गर्ग, चरखी दादरी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed