{"_id":"5957fdbe4f1c1ba2468b4b2f","slug":"121498938814-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी लागू होने पर इलेक्ट्रोनिक्स कारोबार पर पड़ा प्रतिकूल असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी लागू होने पर इलेक्ट्रोनिक्स कारोबार पर पड़ा प्रतिकूल असर
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जीएसटी लागू होने पर इलेक्ट्रोनिक्स कारोबार पर मार पड़ी है। शनिवार को इलेक्ट्रोनिक्स के सामान की बिक्री पर 90 प्रतिशत तक प्रतिकूल असर पड़ा है। वहीं कपड़ा का कारोबार भी 20 प्रतिशत मंदा रहा। जीएसटी को लेकर उपभोक्ताओं में अभी संशय बना हुआ है। उपभोक्ता की राय है आने वाले कुछ दिनों के बाद जीएसटी के प्रभाव की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। व्यापारी जीएसटी से जुड़ी कागज कार्रवाई से अधिक परेशान नजर आ रहे हैं। दुकानदारों की राय है जीएसटी का पूरी तरह से सरलीकरण होना चाहिए अन्य उनका कारोबार चौपट हो जाएगा।
क्या कहना है व्यापारियों का
दुकान से रोजाना करीब 50 हजार तक का माल बिक जाता था लेकिन शनिवार को दुकान पर सामान की कोई बिक्री नहीं हुई। उनका कहना है कि जीएसटी से कारोबार में मोटा नुकसान होने लगा है। -जतिन, इलेक्ट्रोनिक्स शॉप ऑनर
जीएसटी लागू होने के पहले दिन बिक्री शून्य रही। जीएसटी से अब अगले काफी दिनों में सिस्टम पटरी पर लौट पाएगा। उपभोक्ता सस्ता माल होने की इंतजार में खरीद नहीं कर रहे है। ऐसे में उन्हें काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। - धीरज, इलेक्ट्रोनिक्स शॉप ऑनर
विज्ञापन
शनिवार को दुकान पर कुछ ग्राहक जरूर पहुंचे लेकिन सामान्य दिनों की तरह बिक्री नहीं हुई। करीब 20 प्रतिशत तक बिक्री पर प्रभाव पड़ा है। जीएसटी का सरलीकरण नहीं हुआ तो कारोबार ठप हो जाएगा। -रमेश कुमार, कपड़ा विक्रेता
जीएसटी के बाद बाजारों में खरीद-फरोख्त काफी कम हो रही है। जीएसटी से कपड़ा महंगा होगा। दुकानदारों की परेशानी जरूर बढ़ गई है। जीएसटी में कपड़ा व्यापारियों को कुछ राहत दी जानी चाहिए। - जयवीर शर्मा, कपड़ा विक्रेता
उपभोक्ताओं की राय==
उपभोक्ता विजय कुमार का कहना है कि जीएसटी अभी लागू हुआ है। कम से कम 10 दिन बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
उपभोक्ता नरेश का कहना है कि सरकार ने सोच-समझकर ही जीएसटी लागू की है ऐसे में इसके परिणामों का कुछ समय बाद पता चलेगा। सरकार ने फैसला लिया है तो सही ही होगा।
उपभोक्ता बिट्टू का मानना है कि जीएसटी के प्रभावों का अभी कुछ पता नहीं चलेगा। आने वाले कुछ दिनों बाद ही पता चलेगा कि क्या महंगा होगा और क्या सस्ता। उनका कहना है कि अधिकतर लोगों को तो जीएसटी का ज्ञान ही नहीं है।
-उपभोक्ता बिल्लू का भी मानना है कि अभी तो जीएसटी लागू हुआ है। कुछ दिन बाद महंगी व सस्ती दरों का आंकलन हो सकेगा। जीएसटी के बारे में लोगों में इतनी जागरूकता भी नहीं है।
फोटो 33
क्लॉथ स्टोर पर खरीददारी करती महिलाएं।
फोटो 34
सुनसान पड़ी इलेक्ट्रोनिक्स मार्केट।
फोटो 35
जतिन।
फोटो 36
धीरज।
फोटो 37
रमेश।
फोटो 38
जयवीर।
फोटो 39
विजय।
फोटो 40
नरेश।
फोटो 41
बिट्टू।
फोटो 42
बिल्लु।