फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   120 players participated in the district level boxing competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिलास्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 120 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Fri, 18 Jul 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 18 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
120 players participated in the district level boxing competition
झज्जर। शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में वीरवार को सब जूनियर वर्ग में जिलास्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के कई गांवों व अकादमियों के 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष सोमबीर अहलावत, सतपाल धौड़ व साइकिलिंग कोच शर्मिला ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया।
विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक जीतने वाले मुक्केबाजों का चयन राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया है जहां वह अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुक्केबाजी टीम में लड़कों की टीम का कोच गोविंद को बनाया गया है। वहीं लड़कियों की टीम का कोच संदीप को बनाया गया है।
विज्ञापन



लड़कों के परिणाम
लड़कों के 30-33 किलोग्राम भार वर्ग में आरव, 33-35 किलोग्राम भार वर्ग में विराट, 35-37 किलोग्राम भार वर्ग में वैभव सिंह, 37-40 किलोग्राम भार वर्ग में रोनक, 40-43 किलोग्राम भार वर्ग में मिलन, 43-46 किलोग्राम भार वर्ग में अंश मान, 46-49 किलोग्राम भार वर्ग में यश यादव, 49-52 किलोग्राम भार वर्ग में रॉकी, 52-55 किलोग्राम भार वर्ग में कृष, 55-58 किलोग्राम भार वर्ग में नमन सैनी, 58-61 किलोग्राम भार वर्ग में तनिष राठी, 61-64 किलोग्राम भार वर्ग में भावेश, 64-67 किलोग्राम भार वर्ग में करण, 67-70 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्र और 70 किलोग्राम भार वर्ग से ऊपर में शिवांक दहिया विजेता रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन




लड़कियाें के परिणाम
लड़कियों के 30-33 किलोग्राम भार वर्ग में निकिता, 33-35 किलोग्राम भार वर्ग में सोनम, 35-37 किलोग्राम भार वर्ग में तनवी, 37-40 किलोग्राम भार वर्ग में याशी यादव, 40-43 किलोग्राम भार वर्ग में ऋद्धि गुलिया, 43-46 किलोग्राम भार वर्ग में ललिता, 46-49 किलोग्राम भार वर्ग में प्राची, 49-52 किलोग्राम भार वर्ग में मोनिका, 52-55 किलोग्राम भार वर्ग में आयुषी, 55-58 किलोग्राम भार वर्ग में किंजल, 64-67 किलोग्राम भार वर्ग में सानवी मलिक और 70 किलोग्राम भार वर्ग से ऊपर में एंजिल विजेता रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed