{"_id":"5bb9114f867a5567f1576c39","slug":"11538855247-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-17 में मोहाली की बॉक्सर मुस्कान शर्मा ने फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-17 में मोहाली की बॉक्सर मुस्कान शर्मा ने फाइनल में बनाई जगह
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-17 में मोहाली की बॉक्सर मुस्कान ने फाइनल में बनाई जगह
चरखी दादरी। नगर के घिकाड़ा रोड स्थित आर्यंस स्कूल में सीबीएसई नोर्थ जोन द्वितीय बाक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम ओमप्रकाश और डीएसओ सतपाल ने किया। स्कूल निदेशक विक्रम फौगाट ने बताया कि प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर राज्य के सीबीएसई स्कूलों केे करीब 1100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शुभारंभ पर एसडीएम ओमप्रकाश ने कहा कि सीबीएसई के इस स्तर के टूर्नामेंट आर्यंस स्कूल द्वारा आयोजित करवाना उसके दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। जम्मू कश्मीर से आए खालिद ने कहा कि चरखी दादरी में जोन स्तर के खेलों का आयोजन होना आर्यंस स्कूल व क्षेत्रवासियों के लिए भी गौरव का विषय है। संगरूर की बॉक्सर निधि ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया। निदेशक विक्रम फौगाट ने बताया कि अंडर-17 आयुवर्ग में मोहाली स्थित लारेंस पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी मुस्कान शर्मा ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल में प्रवेश किया। जम्मू कश्मीर की किरतिजा ने कांस्य पदक जीता। पंजाब की अमृतकौर ने अंडर-17 40 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। बीईईओ विनोद श्योराण ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। समापन समारोह में रविवार को अर्जुन अवार्डी राजकुमार प्रमुख रूप से शामिल होंगे।