फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नहीं गटक सकेंगे अब फोकट में पानी, विभाग काटेगा अवैध कनेक्शन

नहीं गटक सकेंगे अब फोकट में पानी, विभाग काटेगा अवैध कनेक्शन

Sun, 03 Dec 2017 01:46 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
नहीं गटक सकेंगे अब फोकट में पानी, विभाग काटेगा अवैध कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
फोकट में पानी गटकने और पानी व्यर्थ बहाने वालों के खिलाफ जनस्वास्थ्य विभाग ने टेढ़ी नजर करना शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के आदेशों पर जल्द ही अवैध कनेक्शन धारकों के कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके चलते उन्हें कनेक्शन वैध करवाने के लिए एक मौका दिया जा रहा है जिसके तहत विभाग की टीम गांव-गांव जाकर कनेक्शन वैध करवाने के लिए अभियान चला रही है। इसके साथ ही टीम व्यर्थ में पानी बहाने वालों का भी सर्वे कर रही है। इससे बाद मेें कार्रवाई करने में आसानी रहेगी। अभियान के दौरान जो लोग कनेक्शन वैध नहीं करवाएंगे, बाद में उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। वहीं किसी भी प्रकार से अगर लाइन को नुकसान पहुंचाया गया तो ऐसा करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
3266 कनेक्शन हो चुके हैं वैध
विभाग की टीम द्वारा एक दिसंबर तक 3266 कनेक्शन वैध किए जा चुके हैं। गांव इस्लामगढ़-छुछकवास में 214 कनेक्शन, बाढ़सा गांव में 182 डाबोदा कलां में 33 कनेक्शन, खेड़ी जट्ट में 274 कनेक्शन, समसपुर माजरा में 341 कनेक्शन, गांव बाबरा में 17, कासनी गांव में 1024 कनेक्शन गोयलाकलां गांव में 221, सिलानी केशो में 240, गांव ढाकला में 201, गांव खरहर में 138, गांव ग्वालीसन में 113 कनेक्शन, गांव रईया में 158 कनेक्शन व गांव मांगावास में 109 कनेक्शन इस अभियान के तहत वैध किए जा चुके हैं। पेयजल के लंबित बिलों व वैध किए गए कनेक्शनों से विभाग को अब तक 19 लाख 32 हजार 68 रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन

अब देना होगा 40 रुपये प्रतिमाह बिल
विभाग द्वारा गांवों में वैध किए गए कनेक्शन में सामान्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को 40 रुपये प्रति माह बिल अदा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति के उपभोक्ताओं के लिए यह फीस 20 रुपये प्रतिमाह जमा करवानी होगी। वहीं पूर्व में यह बिल 10 व 20 रुपये वसूला जाता था। कनेक्शन वैध करने की प्रक्रिया 2012 में ही विभाग के द्वारा शुरू कर दी गई थी जिसमें काफी लोगों ने रूचि भी दिखाई थी। वर्तमान में विभाग द्वारा 500 रुपये व आधार कार्ड के साथ कनेक्शन को वैध करवाया जा रहा है। वहीं बिल का भुगतान विभाग के द्वारा छह माह में एक बार करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों का हुआ था मुफ्त कनेक्शन
बीपीएल परिवारों के लिए विभाग की ओर से मुफ्त पानी कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए थे जिनमें उन्हें पानी की टंकियां भी मुफ्त ही प्रदान करवाई गई थी। ऐसे उपभोक्ताओं को अब 20 रुपये प्रतिमाह की दर से पानी का बिल जमा करवाना होगा।
मौके पर हो रहा है लंबित बिल का भुगतान
अभियान के तहत अवैध पेयजल कनेक्शनों को काटने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। इसकी अगुवाई संबंधित गांव के जेई कर रहे हैं। अभियान में अड़चन डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस महत्वपूर्ण अभियान में कोई बाधा उत्पन्न न हो। यही नहीं जो उपभोक्ता पेयजल कनेक्शन वैध नहीं करा पाए तो उनके मौके पर ही टीम द्वारा कनेक्शन वैध करने व मौके पर ही पेयजल कनेक्शन के लंबित बिलों का भुगतान भी उपभोक्ता कर सकते हैं।

वर्जन
विभाग द्वारा जिलेभर के करीब एक दर्जन से ज्यादा गांव में जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कनेक्शन को वैध किया जा रहा है। अगर कोई अवैध रूप लाइन में कनेक्शन रखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं अगर कोई टीम के कार्य को प्रभावित करेगा तो उसके खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

-आरपी वशिष्ठ, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
---------------

नहीं गटक सकेंगे अब फोकट में पानी, विभाग काटेगा अवैध कनेक्शन
जनस्वास्थ्य विभाग ने चलाया गांवों में कनेक्शन वैध करने का अभियान
-6 माह में किया 19 लाख का राजस्व एकत्रित, 3266 कनेक्शन किए वैध

फोटो संख्या-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed