{"_id":"5a1c6fb04f1c1b68678be74e","slug":"11511813040-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीच से नहीं हटाए खंभे, अब निर्माण शुरू, हादसों का कौन होगा जिम्मेदार?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के बीच से नहीं हटाए खंभे, अब निर्माण शुरू, हादसों का कौन होगा जिम्मेदार?
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
आईटीआई के नजदीक बेरी रोड की चौड़ाई बढ़ाने के बाद बिजली के खंभे सड़क के बीच में आ गए हैं। विभाग ने इन खंभों को बिना हटाए ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ऐसे में सड़क के बीचोंबीच खड़े इन खंभों की वजह से हादसे होंगे। कॉलोनी के लोगों ने इस पर रोष जताया है। लोगों ने सोमवार को सड़क का काम रुकवा दिया। लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण के बाद खंभों को ऐसे ही छोड़ दिया जाएगा, जिससे हादसे होंगे। इसलिए पहले खंभे शिफ्ट किए जाएं, फिर सड़क बनवाएं।
पुराना बेरी रोड पर वाहनों का आवागमन बढ़ने की वजह से कुछ समय पहले आईटीआई के पास सड़क के कुछ हिस्से की चौड़ाई बढ़ा दी गई। इस वजह से सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे बीच में आ गए हैं। अब एक तरफ की सड़क नए सिरे से बना दी गई है, दूसरी तरफ का काम बाकी रह गया है। मगर सड़क के इस हिस्से में बिजली के चार खंभे अड़चन बन गए हैं। हैरानी की बात ये कि खंभों को हटवाने की बजाय इस तरफ का निर्माण भी शुरू कर दिया। इस पर आसपास के लोगों ने एतराज जताया और ठेकेदार से कहकर काम रुकवा दिया। श्याम कालोनी के निवासी अनिल कुमार पिछले करीब डेढ़ महीने से इस समस्या के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अनिल के मुताबिक, आगे कुछ दिनों में सर्दी और कोहरा बढ़ेगा। कोहरे में हादसे ज्यादा होते हैं। ऐसे में ये खंभें लोगों के लिए जानलेवा बन जाएंगे।
डेढ़ महीने में भी नहीं दिया ध्यान
अनिल ने बताया कि बिजली निगम के अधिकारियों से बात की तो अधिकारियों ने कहा कि उक्त क्षेत्र नगर परिषद के अधीन आता है। परिषद लिखित में देगी तो वे कार्रवाई शुरू करेंगे। इस पर 13 अक्तूबर को वह नगर परिषद में गए थे और अधिकारियों के समक्ष समस्या रखी। इस बात को डेढ़ महीना हो गया है, मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया। फिर सोमवार को एसडीएम बहादुरगढ़ से मिलकर उनके समक्ष समस्या रखी। इसके बाद वह परिषद में आ गए। मगर यहां न तो एमई मिले और न ही सेक्रेटरी। उन्होंने कहा कि यदि सड़क निर्माण होने के बाद खंभों को हटाया भी गया तो सड़क फिर से उखाड़नी पड़ेगी। इससे परिषद के रुपयों की तो बर्बादी होगी ही, सड़क दोबारा कब तक बने यह भी समस्या खड़ी हो जाएगी। इसमें उनका कोई निजी स्वार्थ नहीं है। वह तो केवल इसलिए प्रयास कर रहे हैं ताकि हादसे में किसी को नुकसान न हो। इसलिए अधिकारी इस ओर ध्यान दे।
विज्ञापन
परिषद से नहीं मिली सूचना : एसडीई
बिजली निगम सिटी-2 के एसडीई दीपक कौशिक ने कहा कि नगर परिषद लिखित में एप्लीकेशन देगी तो निगम एस्टिमेट बनाकर भेजेगा। एस्टिमेट पास होने के बाद ही खंभों को शिफ्ट किया जाएगा। अभी तक नगर परिषद की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।
एसडीएम बोले
उधर, एसडीएम जग निवास ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला आज ही आया है। उन्होंने नगर परिषद के एमई को इस मामले में उचित कार्यवाई करने के लिए कह दिया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।