फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अतिक्रमण व अवैध कब्जाधारियों के सीधे चालान काट भेजेगी नगर परिषद

अतिक्रमण व अवैध कब्जाधारियों के सीधे चालान काट भेजेगी नगर परिषद

Fri, 17 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण व अवैध कब्जाधारियों के सीधे चालान काट भेजेगी नगर परिषद
अब अतिक्रमण और कब्जाधारियों के सीधे चालान काटेगी नप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
नगर परिषद ने शहर में अवैध कब्जाधारियों एवं अतिक्रमणकारियों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इसे लेकर नगर परिषद अधिकारियों, नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षदों की वीरवार को बैठक आयोजित की गई जिसमें अवैध कब्जाधारियों एवं अतिक्रमण करने वालों के सीधे चालान काटकर भेजने का निर्णय लिया गया। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण व कब्जा न हटाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने का फैसला भी लिया गया।
शहर के विभिन्न जगहों और बाजारों में काफी समय से लोगों ने परिषद जमीन पर अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण कर रखा है। इससे सड़कें भी तंग हो रही हैं। सरकारी जमीन का भी ठीक प्रकार से सदुपयोग नहीं हो पाता। सरकारी जमीन पर दुकानदारों व आम लोगों ने नाजायज तौर पर अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण कर रखा है। नगर परिषद की जमीन पर शहर के विभिन्न भागों में अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण होने की वजह से इस जमीन का सार्वजनिक तौर पर इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। वीरवार को नगर परिषद अधिकारियों, नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षदों की बैठक आयोजित की गई जिसमें कब्जाधारियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया कि इन कब्जाधारियों को नोटिस भेजकर अवगत कराया जाएगा और नोटिस के बावजूद भी कब्जा न हटाए जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ न्यायालय में केस फाइल किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया ने बताया कि सरकार के निर्देश पर यह कार्रवाई की जानी है। परिषद की ओर से मौके से अतिक्रमण एवं कब्जा की जगह से मौके से फोटो भी ली जाएगी। बैठक में वरिष्ठ पार्षद रविंद्र गुप्ता, पार्षद मनोज कुमार, रोहित कुमार, पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र चरखी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्सन-
सरकार के निर्देशानुसार परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। अब जल्द ही परिषद की ओर से ऐसे कब्जाधारियों को नोटिस भेजकर अवगत कराया जाएगा। नोटिस की पालना न करने पर न्यायिक प्रक्रिया का सहारा लिया जाएगा। - चेयरमैन संजय छपारिया, नगर परिषद

फोटो 24
नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित पार्षद व अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed