फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कालेज में प्रवेश के लिए फिर खुल गया पोर्टल

कालेज में प्रवेश के लिए फिर खुल गया पोर्टल

Sat, 15 Jul 2017 01:34 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
कालेज में प्रवेश के लिए फिर खुल गया पोर्टल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म भरने से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे विद्यार्थी बीए प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए अब फिर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शुक्रवार शाम को सभी कॉलेजों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने अपना पोर्टल खोल दिया। यह पोर्टल 18 जुलाई की आधी रात तक खुला रहेगा। 20 जुलाई को वेटिंग लिस्ट लगाई जाएगी। लिस्ट में शामिल विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। हालांकि उन्हें संबंधित विश्वविद्यालय के नियमानुसार लेट फीस जरूर देनी होगी। शहर के राजकीय कालेज के नोडल अफसर मनोज ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने फार्म भरते समय विद्यार्थियों के फार्म में हुई गलतियों को कालेज स्तर पर ही ठीक किया जा सकेगा। विभाग ने इस तरह के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के फार्म में जो भी गलतियां हैं उसे सत्यापित करके कालेजों को अपने स्तर पर ठीक करना होंगी। ताकि विद्यार्थी दाखिला ले सके। शहर के राजकीय कालेजों में शनिवार को ऑफलाइन फीस ली जाएगी। तीसरी लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों के दाखिले भी होंगे। राजकीय कालेज में ऑफलाइन फीस लेने के लिए रमेश छिकारा की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक हुए दाखिलों का विवरण :
पाठ्यक्रम दाखिले
बीए सुबह 125
बीए शाम 135
बीएससी नान मेडिकल 70
बीएससी मेडिकल 28
बीसीए 27
बीकॉम पास 37
बीकॉम आनर्स 24
बीबीए 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed