{"_id":"5969231b4f1c1b9c4c8b45fe","slug":"11500062491-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर पुलिस में भर्ती होंगे 50 विशेष पुलिस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर पुलिस में भर्ती होंगे 50 विशेष पुलिस अधिकारी
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
जिला पुलिस में 50 विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर 2004 में हरियाणा सशस्त्र पुलिस में भर्ती 819 सेवामुक्त सिपाहियों अथवा एचएसआईएसएफ के पूर्व सिपाहियों ( महिला एवं पुरुष) की भर्ती की प्रक्रिया 17 जुलाई से आरंभ की जाएगी। प्रवर पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन ने बताया कि 50 विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में झज्जर जिला में भर्ती की जायेगी।
उन्होंने बताया कि 17 जुलाई सुबह 9 बजे पुलिस लाईन झज्जर में पहुंचकर 2004 में भर्ती एचएपी के 819 सेवामुक्त में से कोई सिपाही या एचएसआईएसएफ का कोई भी पूर्व सिपाही जो नियम व शर्तों को पूरा करता हो आवेदन पत्र प्राप्त कर सकता है। संपूर्ण जानकारी सहित आवेदन पत्रो को मौका पर ही पुलिस लाईन में जमा कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्राप्त किए गए आवेदन पत्रों की जांच पड़ताल के बाद आवेदकों के पुलिस लाईन झज्जर में साक्षात्कार होंगे। एसपीओ केवल एक वर्ष की अवधि के लिए 14000 के मासिक मानदेय पर भर्ती किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि चयनित विशेष पुलिस अधिकारी को दो जोड़ा वर्दी एक जोड़ा जूते व अन्य आवश्यक वर्दी से संबंधित वस्तुओं की खरीद के लिए 3000 रुपये केवल एक बार में नगद दिए जाएंगे।
- पुलिस लाइन में ही होगा इंटरव्यू
बालन ने बताया कि सभी आवेदकों का साक्षात्कार पुलिस लाइन झज्जर में होगा। साक्षात्कार विशेष भर्ती बोर्ड द्वारा किया जाएगा। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय झज्जर हंसराज तथा जिला निरीक्षक झज्जर सतपाल शामिल होंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार अनुसूचित जाति तथा पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। इन विशेष पुलिस अधिकारियों को अल्पावधि के लिए विशेष कोर्स में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- ये ब्यौरा है महत्वपूर्ण
एसएसपी बी सतीश बालन ने बताया कि 2004 में एचएपी तथा एचएसआईएसएफ में भर्ती कोई भी पूर्व सिपाही जो विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में भर्ती होने के इच्छुक हैं उनके लिए आवेदन पत्र का विशेष प्रारूप तैयार किया गया है। आवेदन पत्र में आवेदक का नाम, पिता का नाम, स्थाई पता, पत्राचार का पता, जन्मतिथि, आयु, शिक्षा, मोबाइल नंबर, कद, वजन, यदि कोई आपराधिक मामला दर्ज है तो लंबित है या नहीं, कंप्यूटर या स्मार्टफोन का ज्ञान आदि की जानकारी देनी होगी। आवेदन पत्र पुलिस लाईन झज्जर से निशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को जन्म प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, योग्यता प्रमाण-पत्र और इन सभी प्रमाण-पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित चार पासपोर्ट फोटो सहित 17 जुलाई सुबह 9 बजे पुलिस लाइन झज्जर में लेकर आने जरूरी हैं।
- सोमवार 17 जुलाई से होगी भर्ती प्रक्रिया आरंभ
- पुलिस लाईन झज्जर में की जायेगी एसपीओ की भर्ती प्रक्रिया