फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अनाज मंडियों में होगी एक साथ गेहूं व सरसों की खरीद, आवक बढने पर आएगी आढ़तियों व किसानों को परेशानी

अनाज मंडियों में होगी एक साथ गेहूं व सरसों की खरीद, आवक बढने पर आएगी आढ़तियों व किसानों को परेशानी

Wed, 27 Mar 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडियों में होगी एक साथ गेहूं व सरसों की खरीद, आवक बढने पर आएगी आढ़तियों व किसानों को परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। इस बार सरसों और गेहूं की खरीद एक साथ होने से किसानों और आढ़तियों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। क्योंकि अनाज मंडियों में जगह की कमी के कारण व आवक बढ़ने से किसानों व आढ़तियों की परेशानियां बढ़ेंगी। जिले में पांच अनाज मंडियों में सरसों की खरीद 28 मार्च से शुरू होगी और एक अप्रैल से आठ अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद का कार्य भी शुरू होने वाला है। झज्जर जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद के दौरान ही जगह की कमी खलती है। इस बार तो सरसों की खरीद भी अनाज मंडियों में ही करने का प्रावधान किया गया है। हालांकि सरसों की खरीद के लिए प्रशासन की तरफ से गांवों के हिसाब से शेड्यूल जारी किया गया है। वहीं आढ़तियों का व खरीद एजेंसी के बीच सरसों की खरीद को लेकर चला आ रहा गतिरोध भी समाप्त हो गया है। अब आढ़तियों को 2.5 प्रतिशत कमीशन की बजाये 40 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन मिलेगा।

इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
साढ़े छह क्विंटल प्रति एकड़ व अधिकतम 25 क्विंटल सरसों एक किसान से एक दिन में दी गई तिथि को खरीदी जाएगी। किसान अपनी सरसों बेचने के लिए अपने दस्तावेज अपने साथ अवश्य लाएं जैसे गिरदावरी की कॉपी जो कि हलका पटवारी द्वारा प्रमाणित हो व इसमें खाता, खतौनी नंबर के साथ यह भी दर्शाया गया हो कि किसान ने अपनी जमीन में कितनी सरसों की बिजाई की है। बैंक खाता नंबर की फोटो प्रति आईएफएससी कोड सहित, बैंक
विज्ञापन

का नाम अपने साथ लाएं ताकि सरसों का भुगतान उनके खाते में भेजा जा सके। पहचान के लिए किसान अपना स्वयं सत्यापित आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड आदि की फोटो प्रति साथ अवश्य लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंस से प्रधान सचिव ने की समीक्षा
जिले में रबी सीजन 2018-19 की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला में रबी सीजन की फसलों की खरीद की तैयारियों की समीक्षा की। सरसों की खरीद के लिए झज्जर, बेरी, ढाकला, बहादुरगढ़ व मातनहेल में खरीद केंद्र बनाए गए है। वहीं गेहूं के लिए इन मंडियों के साथ ही गांव छारा, आसौदा व माजरा (डी) में भी खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में सरसों की खरीद 28 मार्च से 10 मई तक होगी तथा गेहूं की खरीद पहली अप्रैल से 15 मई तक होगी। फसल की खरीद के लिए ग्रामवार शेड्यूल जारी किया है।

इंतजामों के लिए अधिकारियों निर्देश
फसल खरीद को लेकर आने वाले किसानों के लिए पीने के पानी, शौचालय व बैठने की व्यवस्था आदि इंतजामों को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मंडी में फसल खरीद के लिए नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक झरना, पॉलीथिन कवर व रोशनी के इंतजाम सहित अन्य इंतजाम करने भी निर्देश दिए। इस बार मंडी में गेट पास से लेकर फार्म जारी करने जैसे अन्य कार्य कंप्यूटराइज्ड तरीके से होंगे। साथ ही मंडी में फसल बेचने के दौरान किसानों को आने वाली परेशानी के निवारण के लिए मंडी स्तर पर ग्रीवांस रिड्रेसल कमेटी का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने खरीद केंद्रों पर होने वाली खरीद की दैनिक रिपोर्ट तैयार करने के भी संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

सरसों खरीद का ग्रामवार शेड्यूल
झज्जर अनाज मंडी : गांव असदपुर खेड़ा 28 मार्च, गांव गुढ़ा व धौड़ 29 मार्च, गिरावड़ व सुर्खपुर 30 मार्च, कोका 1 अप्रैल, औरंगपुर व जाहिदपुर उर्फ आजादपुर 2 अप्रैल, सुलौधा, बाबरा व खाजपुर 3 अप्रैल, महराना 4 अप्रैल, जौंधी 5 अप्रैल को सरसों की खरीद की जाएगी।

ढाकला अनाज मंडी : गांव निवादा 28 मार्च, मुबारिकपुर 29 मार्च, छपार 30 मार्च, सरौला 1 अप्रैल, निलाहेडी 2 अप्रैल, कनहवा व कासनी 3 अप्रैल, जटवाडा 4 अप्रैल व गांव जैतपुर की सरसों की खरीद 5 अप्रैल को होगी।

बेरी अनाज मंडी : गांव बाकरा 28 मार्च, चमनपुरा 29 मार्च, मंदाना व दिमाना 30 मार्च, लकड़िया व डीघल 1 अप्रैल, मांगावास व पलड़ा 2 अप्रैल, सफीपुर व पहाड़ीपुर 3 अप्रैल, शेरिया 4 अप्रैल व चिमनी गांव की सरसों
की खरीद 5 अप्रैल को की जाएगी।

मातनहेल अनाज मंडी: गांव आजाद नगर व शाजहांपुर 28 मार्च, खापड़वास, खौरड़ा व जमालपुर 29 मार्च, बिलोचपुरा व मालियावास 30 मार्च, अकेहड़ी मदनपुर व खेतावास 1 अप्रैल, ढलानवास व कोयलपुर 2 अप्रैल, अमादनपुर शाहपुर व ब बुलिया 3 अप्रैल, मुन्दसा व रेढ़ूवास 4 अप्रैल व खाचरौली तथा कालियावास की सरसों की खरीद की जाएगी।

बहादुरगढ़ अनाज मंडी : गांव सराय औरंगाबाद 28 मार्च, टांडाहेडी 29 मार्च, मातन 1 अप्रैल, बरानी 2 अप्रैल, आसौदा 3 अप्रैल, भापडौधा 4 अप्रैल, लोवा खुर्द 5 अप्रैल को होगी।

किसान अपनी सरसों निर्धारित तिथि के अनुसार बेचने के लिए खरीद केंद्र पर लाएं ताकि उनको किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। किसान अपनी सरसों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही खरीद केंद्र पर लाए अन्यथा खरीद नहीं की जाएगी। केवल पंजीकृत किसानों से ही सरसों की फसल की खरीद की जाएगी।

- संजय जून, डीसी, झज्जर।

सरसों व गेहूं का लदान अगर साथ-साथ होता है तो परेशानी नहीं होगी। इस बार एक साथ की बजाये पांच स्थानों पर सरसों खरीद की व्यवस्था की गई है। इससे भी परेशानी कम होगी।
विजय सिंह, सचिव मार्केट कमेटी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed