फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मुख्यमंत्री की दूसरी रैली से जिला को सौगातों की उम्मीद, 220 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री की दूसरी रैली से जिला को सौगातों की उम्मीद, 220 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Sun, 04 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की दूसरी रैली से जिला को सौगातों की उम्मीद, 220 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नई अनाज मंडी में होने वाली जनविश्वास रैली में रविवार को करीब 220 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पर ही छपार गांव में 1170 लाख रुपये की लागत से तैयार राजकीय तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान व बौंद कलां में 428 लाख रुपये की लागत से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन का मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री मांढी हरिया में करीब 12 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय, लगभग 182 करोड़ रुपये की लागत से झज्जर-लोहारू रोड के नवनिर्माण कार्य, गांव कादमा में लगभग 170 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आईटीआई भवन, गांव सरूपगढ़ सांतौर में लगभग 106 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राउवि भवन और लगभग 795 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नागरिक अस्पताल के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

लगभग एक साल बाद आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दादरी आ रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री गत वर्ष 14 अक्तूबर को दादरी आए थे। उस दौरे में उन्होंने क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की थीं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 18 सितंबर 2016 को चरखी दादरी को जिला और बाढड़ा को उपमंडल बनाने सहित कई सौगातें दी थीं। इसके चलते इस बार भी जिला वासियों को कई बड़ी सौगातों की उनसे उम्मीद है। अब तक सीएम ने जिले में छोटी-बड़ी मिलाकर 122 घोषणाएं की हैं। इनमें से 44 ही अब तक पूरी हो पाई हैं। इसके अलावा तीन घोषणाएं ड्राप करनी पड़ीं जबकि एक को स्थगित करना पड़ा। वहीं, 37 घोषणाओं पर इस समय काम चल रहा है। फिलहाल कई क्षेत्रों में जिलातंत्र की कमी के चलते विकास का खाका नहीं खींचा जा पा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों की मानें नई अनाज मंडी में आयोजित रैली में भी मुख्यमंत्री जिला के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व विधायक सुखविंद्र मांढी सहित प्रदेश के कई मंत्री व विधायक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग व जिले के अन्य आला अधिकारियों के साथ समारोह स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि रैली का समय प्रात: 11 बजे का रहेगा। विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी ने कहा कि जिले की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के समक्ष जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों दादरी और बाढड़ा से संबंधित मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा। उन सभी मांगों को मुख्यमंत्री से पूरा करवाने का प्रयास रहेगा। मुख्यमंत्री करेंगे करोड़ों की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ऑफिस पहुंच चुकी हैं डिमांड
अलग-अलग माध्यमों से जिला की मांगों की जानकारी पहले ही मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जा चुकी है, जिनके आधार पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल चरखी दादरी जिला के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी और जिला प्रशासन सहित अन्य संगठनों द्वारा जिला से संबंधित मांगे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई हैं। रैली के दौरान भी मुख्यमंत्री के समक्ष जिले की कई मांगे रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed