फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हले वर्ल्ड चैंपियनशिप में खोलूंगी पदक का खाता, फिर करूंगी शादी: विनेश फौगाट

हले वर्ल्ड चैंपियनशिप में खोलूंगी पदक का खाता, फिर करूंगी शादी: विनेश फौगाट

Mon, 27 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
हले वर्ल्ड चैंपियनशिप में खोलूंगी पदक का खाता, फिर करूंगी शादी: विनेश फौगाट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जकार्ता से लौटकर दिल्ली एयरपोर्ट पर ही सोमबीर राठी से सगाई करने वाली गोल्डन गर्ल विनेश फौगाट अभी शादी नहीं करेंगी। विनेश ने जल्द शादी करने की बात को अफवाह करार देते हुए कहा कि पहले वो इसी साल होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना पहला पदक प्राप्त करेंगी और इसके बाद उनका फोकस अगले साल होने वाले ओलंपिक क्वालीफाई करने पर रहेगा। इस सब के बाद ही वो शादी के बारे में विचार करेंगी और जो उनके बड़े-बुजुर्ग तय करेंगे, उन्हें मंजूर होगा।
हाल ही में विनेश फौगाट एशियाई खेलों की कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं। विनेश ने शनिवार को स्वदेश लौटते ही जींद के पहलवान सोमबीर राठी से आनन-फानन में एयरपोर्ट पर ही रिंग सेरेमनी की थी। चूंकि विनेश फौगाट को अगले ओलंपिक के लिए पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। घर पहुंचने से पहले ही रिंग सेरेमनी करने से उनके जल्द शादी करने के कयास लगाए जा रहे थे। रविवार को चरखी दादरी शहर में आयोजित सांगवान और फौगाट खाप के सम्मान समारोह में पहुंची विनेश फौगाट से अमर उजाला ने इस संबंध में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी उनके व सोमबीर के परिजनों ने शादी की डेट फिक्स करने पर कोई विचार नहीं किया है। विनेश ने कहा कि अब तक वो वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक भी पदक नहीं जीत पाई हैं, इसका उन्हें मलाल है। अक्तूबर माह में वर्ल्ड चैंपियनशिप होनी है, और एशियाई गेम में गोल्ड मेडल जीतने के बाद मनोबल काफी बढ़ा है। इसलिए पूरी उम्मीद है कि इस बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना पहला पदक जीत लूंगी। उन्होंने कहा कि बाद वो अगले साल होने वाली ओलंपिक क्वालीफाई के लिए तैयारी करेंगी।
विज्ञापन

नौकरी करने की जताई इच्छा
विनेश फौगाट ने हरियाणा में नौकरी करने की इच्छा भी जाहिर की है। विनेश ने कहा कि रेलवे भी आगे बढ़ने में खिलाड़ियों की काफी मदद कर रहा है और हरियाणा सरकार भी। अगर उन्हें सरकार प्रदेश में नौकरी करने का अवसर दे तो इसके लिए वह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में ही थे कृषि मंत्री, नहीं पहुंचे बधाई देने
जिस समय विनेश फौगाट का सम्मान समारोह शुरू हुआ, ठीक उसी समय कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की भी शहर में एंट्री हुई थी, लेकिन वो विनेश को बधाई देने भी नहीं पहुंचे। वहीं, पहले एयरपोर्ट पर कृषि मंत्री के वेलकम के लिए न पहुंचने और फिर रविवार को प्रशासनिक अनदेखी पर विनेश के परिजनों का दर्द भी मीडिया के सामने झलका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed