{"_id":"5af34b724f1c1b320a8b914b","slug":"111525894002-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमा चल रहा लिफ्टिंग कार्य, 30 हजार गेहूं के बैग व खुले में पड़ा अनाज बारिश में भीगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमा चल रहा लिफ्टिंग कार्य, 30 हजार गेहूं के बैग व खुले में पड़ा अनाज बारिश में भीगा
Updated Thu, 10 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
धीमे चल रहे लिफ्टिंग कार्य के चलते बुधवार को अनाज मंडी में बारिश से करीब 30 हजार बैग और हजारों क्विंटल ढेर के रूप में पड़ा गेहूं व सरसों भीग गई। हालांकि शहर में दो एमएम बारिश ही दर्ज हुई है लेकिन मंडी में फर्श पर बरसात का पानी का जमा होने की वजह से ढेरी व बैग के नीचे तक पानी घुस गया। बुधवार को दो हजार कुंतल सरसों की खरीद भी मंडी में की गई।
अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का कार्य तकरीबन बंद हो चुका है अब उठान का कार्य जारी है। अभी भी करीब 30 हजार बैग गेहूं से भरे मंडी मेें रखे हैं। वहीं, हजारों क्विंटल गेहूं के ढेर खुले में पड़ा है। बुधवार दोपहर बाद आई बारिश से अनाज मंडी में खुले में पड़ा और उठान के बगैर बैगों में भरा गेहूं भीग गया। मंडी परिसर में बरसाती पानी का गेहूं और सरसों से भरे बैगों के नीचे जमाव हो गया। इससे गेहूं और सरसों में नमी बढ़ गई। अनाज मंडी में करीब पांच हजार क्विंटल सरसों खुले में पड़ी है।
दोपहर बाद सरसों खरीद कार्य बाधित रहा
दोपहर बाद मौसम में खराबी के चलते सरसों खरीद कार्य बाधित रहा। दोपहर तक दो हजार क्विंटल सरसों की खरीद की गई। मंडी में वैसे ही सरसों की खरीद का कार्य धीमा चल रहा है। बारिश आने पर किसानों को काफी परेशानी आई। कई किसानों को अनाज ढकने के लिए तिरपाल भी नहीं मिल सका।
विज्ञापन
वर्जन
बारिश से कोई खास नुकसान नहीं है। थोड़ी बहुत नमी आई है जो धूप खिलने पर ठीक हो जाएगी। तेज बारिश आने पर ज्यादा नुकसान हो सकता था। जल्द अनाज की लिफ्टिंग करनी चाहिए।
- रामकुमार रिटोलिया, अनाज मंडी प्रधान।
वर्जन
सरसों की खरीद जारी है। बारिश से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। किसानों और आढ़तियों ने तिरपाल से अनाज को ढक दिया था। ज्यादा मात्रा में बारिश नहीं हुई।
- शमशेर सिंह, हैफेड अधिकारी।