फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कर्मचारी महासंघ ने सामाजिक उत्थान का बीड़ा उठाया

कर्मचारी महासंघ ने सामाजिक उत्थान का बीड़ा उठाया

Thu, 04 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी महासंघ ने सामाजिक उत्थान का बीड़ा उठाया
कर्मचारी महासंघ ने सामाजिक उत्थान का बीड़ा उठाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ अब आर्थिक और शैक्षिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए आगे आएगा। इसके लिए महासंघ की तरफ से बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा संकल्प मुहिम चलाने के लिए जन सेवा महासंघ का गठन किया गया है जिसका शुभारंभ सात जनवरी से होगा। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महासचिव विरेंद्र धनखड़ ने बुधवार को स्थानीय महेंद्रगढ़ बाईपास स्थित महासंघ के कार्यालय में कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि न केवल प्रदेश बल्कि देश के ट्रेड यूनियन इतिहास में यहां एक नई मिशाल बनने जा रही है। कर्मचारी महासंघ का सामाजिक संगठन जन सेवा महासंघ सीधे आम जनता के सुख दु:ख में शरीक होने की नई पहल करने जा रहा है। राजस्थान की सीमाओं से लगता अपेक्षाकृत दशकों से पिछड़ा क्षेत्र बाढड़ा इसकी पहली प्रयोगशाला ही नहीं बनेगा बल्कि यहां समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्तियों, परिवारों को ऊंचा उठाने में यह नया संगठन एक नई चुनौती के साथ मैदान में उतरेगा।

विरेंद्र धनखड़ ने कहा कि शिक्षक नेता संजीव मंदौला और सत्यवान शास्त्री के संयोजन में इस माह सात जनवरी को ही जनसेवा महासंघ समाज सेवा संकल्प के साथ शुरू किए जाने वाले कार्यों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर देगा। उन्होंने बताया कि संगठन की तरफ से आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक तौर पर पिछड़े परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए योजनाएं बनाई गई है। इस मौके पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ के राज्य कोषाध्यक्ष दिलबाग अहलावत, प्रांतीय प्रवक्ता बबलू बामला, रोडवेज यूनियन के प्रांतीय चेयरमैन ओमप्रकाश ग्रेवाल, बिजली बोर्ड यूनियन के राज्य ऑडिटर राजकुमार सांगवान, यूनियन के दादरी जिला प्रधान रणबीर गहलौत, जोगेंद्र छिल्लर, रामौतार आर्य, सत्यवान शास्त्री, संजीव मंदौला, शमशेर रूदड़ौल, बलबीर सिंह आर्य, संजय फौगाट, ध्यान सिंह, सोमबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed