फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   104 passengers returned from Omicron affected countries, health department is monitoring

ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से लौटे 104 यात्री, स्वास्थ्य विभाग रख रहा निगरानी

Thu, 30 Dec 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
104 passengers returned from Omicron affected countries, health department is monitoring
झज्जर। ओमिकॉन से प्रभावित देशों से अब तक जिले में 104 यात्री आए हैं। इन लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिन लोगों की सूची विभाग के पास आ रही है। उनको विभाग की टीम 24 घंटे में ही ट्रेस कर रही है और इन लोगों को होम आइसोलेशन में रख रही हैं। अब तक झज्जर जिले में कुल 378 यात्री विदेश से आए हैं। इनमें से 30 यात्री आठ दिन की अवधि पूरी कर चुके हैं। जिनके आरटीपीसीआर टेस्ट दोबारा से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गनीमत यह है कि विदेश से आए किसी भी यात्री में फिलहाल तक ओमिक्रॉन या कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। वहीं झज्जर जिले में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण तेज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दो दिन में दूसरी डोज का शत-प्रतिशत लोगों का लक्ष्य पूरा करने के लिए मेगा कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले में अब तक 740669 लोगों को पहली व 509089 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में बचे चार कोरोना के मरीज
जिस प्रकार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैंपलिंग का कार्य बढ़ाया जा रहा है, वहीं कोरोना के केस भी मिल रहे हैं। हालांकि मंगलवार व बुधवार को जिले में कोरोना को कोई नया केस नहीं आया है। जिले में फिलहाल चार कोरोना संक्रमित मरीज बचे हैं। इन मरीजों को विभाग की टीमों की तरफ से होम आइसोलेशन में इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को लेकर लोग नहीं बरत रहे सावधानी
जिले में कोरोना के मरीज मिलने के बावजूद लोग कोरोना संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं हैं। सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में बिना मास्क के ही लोग घूम रहे हैं। न तो मास्क का प्रयोग किया जा रहा है, न ही शारीरिक दूरी का पालन और न ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। बार-बार जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना संक्रमण को लेकर सलाह जारी की जा रही है। उसके बाद भी लोग सावधानी कम बरत रहे हैं।
वर्जन
लोग सरकार की तरफ से निर्धारित किए गए नियमों का सख्ती से पालन करें। जिन लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीके नहीं लगवाए हैं वे लोग टीकाकरण करवा लें।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed