फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए युवा विशेषकर लड़कियों को प्रेरित करें बीएलओ : शिखा

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए युवा विशेषकर लड़कियों को प्रेरित करें बीएलओ : शिखा

Sat, 23 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए युवा विशेषकर लड़कियों को प्रेरित करें बीएलओ : शिखा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 66-झज्जर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर की शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित संवाद भवन में दो अलग-अलग सत्रों में विशेष बैठक हुई। एसडीएम झज्जर एवं 66-झज्जर विधानसभा क्षेत्र की एआरओ शिखा ने संवाद भवन में आयोजित बैठक के दौरान निर्वाचन से संबंधित जिनमें मतदाता जागरूकता, मतदान केंद्र पर सुविधाएं, टोल फ्री नंबर 1950, सी-विजिल तथा अन्य इंतजामों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम शिखा ने कहा कि झज्जर विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में दिव्यांगों व युवा वर्ग विशेषकर लड़कियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है तो उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करें। उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र की न्यूनतम सुविधाएं की रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराए। साथ ही मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं के प्रति भी जागरूक करें।

वेबसाइट पर पंजीकरण करवाएं युवा
डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एनवीएसपी. इन पर जाकर मतदाता अपने आपको पंजीकृत करा सकते हैं। मतदाता सूची से संबंधित जानकारी निर्वाचन विभाग के टोल फ्री 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं दूसरे सत्र में सेक्टर मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर की बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने निर्देश दिए कि वे भी चुनाव से पहले अपनी अधीन आने वाले मतदान केंद्रों का दौरा करते हुए सभी आश्वास्ति न्यूनतम सुविधाएं, संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


तय समय में निपटाएं सी-विजिल की शिकायतें
उन्होंने बैठक के दौरान सी-विजिल पर आने वाली शिकायतों के निवारण को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सी-विजिल में आने वाली शिकायतों का एक तय समयसीमा के भीतर समाधान करना होता है। उन्होंने 12 मई को होने वाले मतदान के दिन किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो पूनम, एक्सईएन धर्मबीर सिंह, नरेंद्र कुमार, इंद्र सिंह डीडीए, नपा सचिव नरेंद्र सैनी सहित अन्य सेक्टर मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed