फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बढ़ रही अपराधिक वारदातें, पुलिस कप्तान ने 20 नाकों से जिला किया सील

बढ़ रही अपराधिक वारदातें, पुलिस कप्तान ने 20 नाकों से जिला किया सील

Sat, 01 Dec 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बढ़ रही अपराधिक वारदातें, पुलिस कप्तान ने 20 नाकों से जिला किया सील
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में पिछले कुछ दिनों से बढ़े क्राइम के ग्राफ को देखकर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। लोगों के जान और माल की सुरक्षा और लॉ एंड ऑर्डर को कायम रखने के लिए पुलिस कप्तान समिति चौधरी ने 20 नाकों से जिले को सील कर दिया है। ये नाके शहर के अंदरूनी और बाहरी क्षेत्रों के अलावा बाढड़ा, बौंदकलां क्षेत्र में भी लगाए हैं। सबसे अधिक फोकस दादरी शहर पर किया गया है। शहर में चार नाके अंदरूनी चौकों पर और चार बाहरी क्षेत्रों में लगाए गए हैं। सभी 20 नाकों पर पुलिस कप्तान ने 112 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। खास बात तो यह है कि ये नाके 24 घंटे रहेंगे और दो शिफ्टों में पुलिसकर्मी यहां ड्यूटी देंगे।

जिले में कहां-कहां लगेंगे नाके
दादरी शहर - परशुराम चौक, हीरा चौक, लाला लाजपत राय चौक और नया बस स्टैंड क्षेत्र।
दादरी आउटर- रावलधी चौक, समसपुर टी-प्वाइंट, कनीना टी-प्वाइंट व लोहारू चौक।
सदर थाना क्षेत्र- चिड़िया-दूधवा मोड़, गोठड़ा-झामरी रोड, मानकावास टी-प्वाइंट, नौरंगबास टी-प्वाइंट, बधवाना-जावा रोड, इमलोटा चौकी के पास।
बाढड़ा थाना क्षेत्र- कादमा-बड़राई मोड़, नांधा-धनासरी मोड़ व सारंगपुर चौक।
बौंदकलां थाना क्षेत्र- रानीला के पिलाना टी-प्वाइंट, ऊण-कटेसरा रोड व रोहतक नहर पुल।

लॉ एंड ऑर्डर से खिलवाड़ करने वाले से पुलिस सख्ती से निपटेगी। एटीएम चोरी और लूट की वारदातों को ट्रेस करने के लिए पुलिस प्रयासरत है। जिले में अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी की गई है। - समिति चौधरी, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed