{"_id":"5c00414bbdec2241585f3540","slug":"101543520587-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल और सीवरेज समस्या पर विधायक ने सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल और सीवरेज समस्या पर विधायक ने सीएम को लिखा पत्र
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। दादरी हलके के विधायक राजदीप फौगाट ने प्रदेश के सीएम मनोहरलाल को पत्र लिखकर शहर की पेयजल और सीवर समस्या से अवगत कराया है। विधायक ने जनस्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति जल्द से जल्द करने की अपील की है ताकि लोगों को दिक्कतें न हों। विधायक का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो वे आमजन को साथ लेकर किसी आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। विधायक का अपने पत्र में कहना है कि करीब दो वर्ष पूर्व दादरी को जिला बनाया गया था लेकिन आज दादरी के हालात जिले तो क्या किसी ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी बुरे हैं। यहां पर जनस्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों के पद खाली होने से कामकाज काफी प्रभावित हो रहा है। इस कारण शहर में सीवर और पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ रही है। जन स्वास्थ्य विभाग में एक्सईएन का पद लंबे समय से रिक्त है। इसके साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग में एसडीओ की चार पोस्ट हैं। जो सभी खाली पड़ी हैं। जिले में जन स्वास्थ्य विभाग में ही जेई की 13 पोस्ट हैं लेकिन इनमें से भी चार पद खाली पड़े हैं।
विधायक ने कहा कि दादरी क्षेत्र की जनता को पेयजल व सीवरेज संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। लोगों को शहर में दूषित पानी के जमाव से गंभीर बीमारियों का भी भय सता रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए वे नगर परिषद के चेयरमैन व पार्षदों के साथ जिला उपायुक्त से भी मिल चुके हैं। विधायक ने कहा कि चार नवंबर को दादरी में जनविश्वास रैली में पहुंचे सीएम को पार्षदों ने इस समस्या से अवगत करवाया था। लेकिन अभी तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। जिससे लोगों में भी रोष बढ़ता जा रहा है। विधायक राजदीप ने कहा कि यदि जल्द ही इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो वे दादरी क्षेत्र की जनता के साथ आंदोलन को मजबूर होंगे।