फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गांधी नगर अंडरपास के लिए रेलवे अधिकारियों की ना: आरपीएम विधायक से बोले- आपको मूर्ख बनाया गया

गांधी नगर अंडरपास के लिए रेलवे अधिकारियों की ना: आरपीएम विधायक से बोले- आपको मूर्ख बनाया गया

Mon, 11 Jun 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
गांधी नगर अंडरपास के लिए रेलवे अधिकारियों की ना: आरपीएम विधायक से बोले- आपको मूर्ख बनाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सी-34 फाटक पर बनने वाला अंडरपास प्रोजेक्ट खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। रविवार को स्टेशन प्लेटफार्म की दीवार का निर्माण कार्य रुकवाने पहुंचे इनेलो विधायक ने रेलवे के उच्चाधिकारी से हुई बातचीत का एक ऑडियो प्रेस को जारी किया। विधायक के मुताबिक रेलवे के प्रोजेक्ट मैनेजर ने यहां बनने वाले अंडरपास के लिए स्पष्ट मना कर दिया है। इतना ही नहीं ऑडियो क्लिप के मुताबिक उक्त अधिकारी ने विधायक से कहा कि अंडरपास मसले पर आप लोगों को मूर्ख बनाया गया है। यह ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद गांधी नगर के लोगों की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। पिछले पांच सालों से गांधी नगर के लोग इस मांग को बार-बार उठा रहे थे और इस संबंध में रेल भी रोक चुके हैं।
रेलवे विभाग और प्रदेश सरकार के पाले में मामला पहुंचने और मंजूरी मिलने के बाद भी सी-34 फाटक अंडरपास निर्माण की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही। पिछले करीब आठ माह से सी-34 फाटक अंडरपास का मामला गर्माया हुआ है। रविवार को तो इस मामले ने और तूल पकड़ लिया। गत दिनों ही पीडब्ल्यूडी व रेलवे विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने यहां का निरीक्षण किया था। इस दौरान गांधी नगर के लोगों के जहन में अंडरपास निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जागी थी। लेकिन जहां अंडरपास बनना प्रस्तावित है उससे आगे तक रेलवे विभाग नए प्लेटफार्म का निर्माण करवा रहा है। यह काम जोरों से चल रहा है और रविवार को अंडरपास वाली जगह पर दीवार बनाई जा रही थी। रविवार दोपहर करीब एक बजे विधायक राजदीप फागाट व पार्षद महेश गुप्ता सहित अन्य लोग दीवार निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इसके तुरंत बाद श्रमिकों ने मामले की सूचना ठेकेदार और ठेकेदार ने स्टेशन अधीक्षक सत्यवान लांबा को दी। बाद में स्टेशन अधीक्षक व ठेकेदार दोनों मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक राजदीप फौगाट ने रेलवे के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा सिंह से फोन पर बातचीत। विधायक ने बातचीत की वीडियो क्लिप मीडिया को भी मुहैया कराई। इसके मुताबिक आरपीएम का कहना है कि सी-34 फाटक पर अंडरपास बनाने की रेलवे विभाग की कोई प्लानिंग नहीं है। फाटक के दूसरी तरफ अंडरपास
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण के लिए जगह नहीं है और जगह के लिए अगर दुकानों को तोड़ा जाए तो इससे कई लोगों का रोजगार प्रभावित होगा। विधायक ने रविवार को दीवार का निर्माण कार्य तो रुकवा दिया लेकिन अंडरपास मसले पर नई बात सामने आने से वो खुद हैरान है।
क्या है अंडरपास मामला
गत सरकार में सीसीआई फाटक को बंद करवा दिया गया था। इससे गांधी नगर की आबादी बाजार से कट गई थी। इसके बाद से लोगों को रेलवे ट्रैक पार कर या फिर दोगुनी दूरी तय कर बाजार में पहुंचना पड़ रहा है। पिछले करीब पांच साल से लोग अंडरपास निर्माण की मांग उठा रहे हैं लेकिन यह मांग परवान नहीं चढ़ पा रही। यह मामला मुख्यमंत्री सहित रेलवे उच्चाधिकारियों तक पहुंच चुका है। प्रदेश सरकार ने अंडरपास निर्माण को मंजूरी काफी समय पहले दे दी थी लेकिन इसके बाद से ही काम शुरू नहीं हो पा रहा। विधायक राजदीप की अगुवाई में लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया था। करीब चार घंटे तक रेलवे ट्रैक जाम रहा था और इस संबंध में विधायक व पार्षदों पर मामले भी दर्ज किए गए थे।



मैंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। ऊपरी स्तर पर ही इस संबंध में फैसला लिया जाना है। अंडरपास निर्माण संबंधी पॉवर मेरे पास नहीं है।
सत्यवान लांबा, स्टेशन अधीक्षक

अंडरपास के लिए प्रस्तावित जगह पर निर्माणाधीन दीवार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed