{"_id":"5afb38264f1c1bea408b597c","slug":"101526413350-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बंदर से पूरा स्कूल स्टाफ परेशान, दो शिक्षिकाओं सहित छह को काट कर चुका है घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बंदर से पूरा स्कूल स्टाफ परेशान, दो शिक्षिकाओं सहित छह को काट कर चुका है घायल
Updated Wed, 16 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां (चरखी दादरी)।
राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बौंदकलां में पिछले बीस दिन से एक बंदर ने उत्पाद मचा रखा है। बंदर के गले में पट्टा बंधा हुआ है, जिससे उसके पालतू होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह बंदर अब तक दो छात्राओं और शिक्षिकाओं सहित सात को काट चुका है। इतना ही नहीं बंदर एक शिक्षक को मोबाइल भी उठाकर ले जा चुका है। वन्य जीव प्राणी विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में भी यह बंदर नहीं फंसा और इसके डर से स्कूल में आने वाली छात्राओं की संख्या में भी कमी आई है। विद्यालय प्रबंधन ने पंचायत और प्रशासन से बंदर से निजात दिलवाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में बंदर ने 28 अप्रैल को छात्रा भावना, दो मई को अध्यापिका सुमनलता, कुुसुम और तनीषा को काटा था। मंगलवार को बंदर ने छात्रा साक्षी, प्राइमरी के छात्र राहुल व प्रेमवती जेबीटी अध्यापिका को काट लिया। इतना ही नहीं बंदर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय से अध्यापिका प्रवीन का मोबाइल फोन भी उठा ले गया। अध्यापकों के काफी प्रयास के बाद बंदर ने मोबाइल को गिरा दिया, जिससे फोन क्षतिग्रस्त हो गया। वन्य जीव प्राणी विभाग से बंदर को पकड़ने के लिए मंगलवार को एक पिंजरा भी रखवाया, लेकिन शातिर बंदर पिंजरे में नहीं फंसा।
कंधे पर बैठकर छात्राओं को मारता है पंजे
राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के मुख्याध्यापक रोहताश सिंह ने बताया कि बंदर के आतंक से पूरा स्कूल परेशान है। इस बारे में अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया है। बंदर पालतू है, जब छात्राएं निकलती हैं तो बंदर उनके कंधे पर बैठ जाता है और पंजा मारकर घायल कर देता है। वन्य जीव प्राणी विभाग से भी पिंजरा रखवाया गया था। लेकिन बंदर नहीं पकड़ा जा सका है। इस बारे में सरपंच और जिला पार्षद को भी अवगत करवाया गया है। बंदर के डर से छात्राएं स्कूल में भी भयभीत रहती है। अध्यापिकाएं भी बंदर से बुरी तरह से परेशान है।