फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बनना था कॉलेज शुरू हो गया धर्मशाला का निर्माण

बनना था कॉलेज शुरू हो गया धर्मशाला का निर्माण

Tue, 27 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
बनना था कॉलेज शुरू हो गया धर्मशाला का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
सीएम घोषणा के अनुसार बेरी में जहां लड़कियों का कॉलेज बनाया जाना था, उस जमीन पर नगर पालिका ने धर्मशाला के निर्माण कार्य शुरू कराया तो लोग भड़क गए और सोमवार को बेरी की पुरानी गोशाला में एक पंचायत बुलाई गई।
पंचायत की अध्यक्षता सूबेदार धीर सिंह ने की। पंचायत के बाद बेरी नगर पालिका में पहुंच लोगों ने पालिका में मौजूद जेई नवीन धनखड़ से इस निर्माण कार्य बाबत पूछते हुए धर्मशाला के इस निर्माण कार्य को रुकवाने संबंधी एक ज्ञापन सौंपा। हालांकि जेई नवीन धनखड़ ने मामले की गंभीरता को भांपकर धर्मशाला के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। लेकिन उसके बावजूद भी आक्रोशित लोगों के तेेवर ठंडे नहीं पड़े हैं। बेरी कस्बा में प्रस्तावित महिला महाविद्यालय की 67 कैनाल जमीन पर धर्मशाला के निर्माण का बहिष्कार किया गया। धर्मशाला का निर्माण कार्य रोकने के लिए एक बार फिर बुधवार को बेरी गोशाला में पूरे शहर के लोगों की एक बैठक बुलाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

बता दें कि अपने 90 हलकों के दौरे के दौरान जब सीएम मनोहरलाल बेरी आए थे तो उन्होंने यहां पर खेल स्टेडियम के पीछे वाली करीब 67 कैनाल भूमि पर महिला कॉलेज बनवाए जाने की घोषणा की थी। हालांकि सीएम घोषणा में यहां एक धर्मशाला का निर्माण कार्य भी कराया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरी गोशाला के प्रधान भूप सिंह का कहना है कि नगरपालिका द्वारा महाविद्यालय के लिए प्रस्ताव पास भी किया गया है। अब नगरपालिका उसी जमीन पर धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है। बेरी में करीब तीन दर्जन धर्मशाला हैं, फिर भी नगर पालिका द्वारा कॉलेज की जगह पर धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अत्तर सिंह कादियान का कहना है कि बेरी में पिछले कई सालों से महिला कॉलेज बनवाने की मांग कस्बा वासी सरकार के सामने रख चुके थे लेकिन कोई नहीं सुन रहा था और और बेरी में 20 नवंबर को हुई सीएम रैली में कस्बा वासियों ने लिखित रूप से बेरी में महिला कॉलेज बनवाने मांग रखी, मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकार किया था।


वर्जन
सीएम घोषणा के तहत धर्मशाला का निर्माण कार्य बाहर वाले वाले मंदिर के पास होना था और धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू किया तो वहां पर स्टे हो गया था और स्टेडियम के पीछे धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। सोमवार धर्मशाला के निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए बेरी के काफी लोगों ने उनके पास आकर विरोध जताया। उन्होंने फिलहाल काम रुकवा दिया है। मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। उसके बाद ही इस मामले में कोई फैसला लिया जाएगा।
- नवीन धनखड़, जेई नगर पालिका बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed