फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्नातक और स्नातकोतर की डिग्री पाकर गदगद हुए छात्र

स्नातक और स्नातकोतर की डिग्री पाकर गदगद हुए छात्र

Fri, 23 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
स्नातक और स्नातकोतर की डिग्री पाकर गदगद हुए छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
यहां के राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्रियां लेकर छात्र गद-गद नजर आए। स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री लेने के बाद छात्रों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। कार्यक्रम में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए छात्रों को उपाधि से सम्मानित किया।
कालेज के वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि जीवन में लक्ष्य को तय करते हुए उस दिशा में मेहनत की जाए तो कोई कारण नहीं बनता की सफलता न मिलें। उन्होंने कहा कि मनुष्य वही बनता है जो सपना देखता है, आप भी बड़े बनने का सपना देखते हुए उस दिशा में मेहनत करेंगे तो निश्चित रूप से बड़े बनेंगे। विद्यार्थी छात्र जीवन से ही सफल हस्तियों की प्रेरक पुस्तकें पढ़े जो जीवन में सकारात्मकता का संदेश देती हैं। धनखड़ ने कहा कि गीता में भी कर्म, विकर्म और अकर्म का उल्लेख मिलता है जो हमें जीवन में बड़ा लक्ष्य तय कर कर्म करने की प्रेरणा देते हैं। कृषि मंत्री ने पारितोषिक वितरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य एसएन शर्मा, अमित प्रधान बादली, रविभान राठी, प्रशासन की ओर से एसडीएम बादली त्रिलोकचंद, तहसीलदार कंवल सिंह यादव सहित कालेज स्टाफ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य ने रखा ब्योरा
कॉलेज केे प्राचार्य एसएन शर्मा ने महाविद्यालय के गत वर्ष की गतिविधियों व उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने बताया कि ग्रामीण आंचल में स्थापित यह कालेज 2000 में शुरू हुआ था। शुभारंभ वर्ष में कला संकाय के 124 छात्रों ने दाखिला लिया था। 2012 में वाणिज्य संकाय, 2015 विज्ञान संकाय और वर्ष अगस्त में भूगोल विषय की स्नाकोत्तर की कक्षाएं शुरू हुई। उन्होंने बताया कि फिलहाल कालेज में 650 से ज्यादा छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय की खास बात यह है कि ग्रामीण आंचल में कालेज होने के बावजूद 55 प्रतिशत संख्या छात्राओं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


124 स्नातक और 26 स्नातकोत्तर
दीक्षांत समारोह में कुल 150 छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। 124 छात्र-छात्राओं को स्नातक की डिग्री मिली। इस बार भी बाजी छात्राओं के हाथ लगी जिनमें 70 छात्राएं और 34 छात्रों ने डिग्री प्राप्त की। कालेज में स्नातकोत्तर को पहली उपाधि मिली है। डिग्री लेने वाले छात्र काफी खुश नजर आए और एक दूसरे का बधाई देते रहे।

ये हुए सम्मानित
दीक्षांत समारोह में अकेडमिक अवॉर्ड के लिए राजेश कुमार, कुलदीप सिंह, धर्मेन्द्र, हिमांशु, नवीन और राकेश को सम्मानित किया गया। छात्रा नेहा को खेलकूद और निशा को शैक्षणिक के लिए सम्मान मिला। एम.ए. की छात नेहा को स्वयं सेवक को तौर पर पुरस्कृत किया गया। विकास को फुटबाल और गौरव को कबड्डी खेल के लिए सम्मान दिया गया। इसके अतिरिक्त एनएसएस, प्रोफेसर, खिलाड़ियों सहित विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed