{"_id":"5a4a97c84f1c1b8b688bbac2","slug":"101514837960-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ की स्थायी निवासी बनेंगी मिस मानुषी छिल्लर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ की स्थायी निवासी बनेंगी मिस मानुषी छिल्लर!
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
फेमिना मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनिया में भारतीय सौंदर्य का झंडा फहराने वाली मानुषी छिल्लर की अब हरियाणा में रुचि बढ़ती जा रही है। अब वह शासकीय दृष्टि से प्रदेश की स्थायी निवासी बनना चाहती हैं।
मूलत: बहादुरगढ़ के पास गांव बामनौली की मानुषी छिल्लर का परिवार दिल्ली में रहता है। वह खुद सोनीपत जिले के गांव खानपुर स्थित भक्त फूल सिंह मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की छात्रा हैं। पहले मिस इंडिया और उसके बाद थोड़े ही समय में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद से मानुषी की छवि के प्रति राज्य सरकार की बढ़ती रुचि का महत्व मानुषी अब खुद भी समझ चुकी हैं। गांव बामनौली में उनका पैतृक मकान है।
सूत्रों के अनुसार, इसीलिए वह गांव के पते पर हरियाणा की स्थायी निवासी होने का प्रमाण पत्र बनवाना चाहती हैं। छिक्कारा खाप के निवासी भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी ने सोमवार को एसडीएम जगनिवास के साथ इस संबंध में चर्चा की। उनके पूछने पर एसडीएम ने डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवश्यक नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवेदक के लिए पहले प्रदेश का आधार कार्ड होना जरूरी है उसके बाद ही दूसरी प्रक्रिया की शुरुआत होती है। इस मौके पर कई अन्य लोग भी मौजूद थे। पैतृक गांव बामनोली के अलावा आसपास के छिल्लर-छिकारा के सभी 11 गांवों के लोग बामनोली में मानुषी के स्वागत में विशाल कार्यक्रम करना चाहते हैं। उनका प्रयास है कि राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि को बुलाएं। इस संबंध में छिल्लर-छिक्कारा खाप की एक मीटिंग भी हो चुकी है।