फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   100 quintals of mustard were purchased on the first day in the market.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंडी में पहले दिन खरीदी गई 100 क्विंटल सरसों

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
100 quintals of mustard were purchased on the first day in the market.
-फोटो 60 : बहादुरगढ़ अनाज मंडी में सरसों को साफ करते श्रमिक। संवाद
बहादुरगढ़। शनिवार को बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में 100 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की गई है। किसान मंडी में 400 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे। इसमें से 100 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई जबकि कुछ किसानों ने प्राइवेट आढ़तियों को अपनी सरसों बेची। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे मंडी में किसान सरसों लेकर पहुंचेंगे तो खरीदने के बाद उसका उठान करते हुए गोदाम तक भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन


अनाज मंडी में बामनौली गांव के किसान बिजेंद्र ने बताया कि वह टै्रक्टर-ट्राली में अपनी सरसों की फसल को बेचने के लिए पहुंचे और उनकी फसल खरीदी गई। काफी किसानों ने प्राइवेट आढ़तियों को अपनी फसल बेची।
विज्ञापन




बहादुरगढ़-बादली में साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में है सरसों की फसल

बहादुरगढ़ और बादली के विभिन्न गांवों में सरसों की फसल होती है। इनमें खासकर छारा, बादली, बराही, दरियापुर, लगरपुर, बाढ़सा, बामनौली समेत अन्य कई गांव शामिल हैं। दोनों क्षेत्रों में कुल मिलाकर साढ़े तीन हजार हेक्टेयर सरसों की फसल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार से सरसों की सरकारी खरीद हैफेड एजेंसी द्वारा शुरू कर दी गई। 100 क्विंटल सरसों की फसल खरीदी गई है। अब सरसों की खरीद बढ़ेगी। अधिकारियों को सरकारी खरीद के लिए कहा गया है। बहादुरगढ़ क्षेत्र में पहुंचने वाले किसानों की सरसों की फसल खरीदी जाएगी।

-अंजू दलाल, सचिव, मार्केट कमेटी बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed