फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   10 raids at medical stores, mess all over the place, jhajjar news

10 मेडिकल स्टोर पर छापामारी, सभी जगह गड़बड़

Tue, 20 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Tue, 20 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के मेडिकल स्टोर पर छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम को मेडिकल स्टोर पर भारी खामियां मिली। छापामारी करने गई टीम का नेतृत्व ड्रग्स इंस्पेक्टर संदीप हुड्डा ने किया। वहीं टीम में डॉ. अमित आर्या और डॉ. वाइके शर्मा शामिल रहे।

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेरी, जहाजगढ़ और दुबलधन गांव के मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। इस दौरान दुबलधन के सुमन मेडिकोज पर टीम को एमटीपी किट मिली, जिस पर उक्त मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। वहीं इसके अलावा टीम ने 9 मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। इसमें से सभी मेडिकल स्टोर पर खामियां मिली। किसी मेडिकल स्टोर पर बिना फार्मासिस्ट के दवाइयां बेची जा रही थी तो किसी पर रिकार्ड सही नहीं पाया गया। इसके चलते टीम ने सभी 9 मेडिकल स्टोर को नोटिस दे दिया है। नोटिस का जवाब आने के बाद इन मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही की जाएगी। टीम के डॉ. संदीप हुड्डा ने बताया कि इस तरह का अभियान लगातार चलाया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि डीसी आरसी बिढाण के आदेशों पर शहर को नशीली दवाओं के प्रभाव से मुक्त करने के लिए यह कार्यवाही की गई। इसमें एक मेडिकल स्टोर को सील भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed