फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jat Make your reservations strategy in Mayyar

मय्यड़ में जाट आज बनाएंगे आरक्षण पर रणनीति

Thu, 12 Sep 2013 11:21 PM IST
हिसार/प्रवीन कुमार
हिसार/प्रवीन कुमार Updated Thu, 12 Sep 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने सरकार पर जाटाें से किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि शुक्रवार को हरियाणा के जिला हिसार के मय्यड़ में होने वाले शहीदी दिवस कार्यक्रम के दौरान केंद्र में आरक्षण आदि मांगों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

इस कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों से जाट समुदाय के लोग भाग लेंगे, जिसमें आगामी संघर्ष की घोषणा की जाएगी।

जाट आरक्षण की मांग के लिए चले आंदोलन के दौरान 13 सितंबर 2010 को सुनील श्योराण की गोली लगने से मौत हो गई थी। श्योराण की याद में ही हर साल शहीदी दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


ये वादे पूरे नहीं हुए
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने बताया कि जाट आरक्षण को लेकर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं।

 जाट आरक्षण के दौरान जो लोग शहीद हुए हैं, उनकेे गांव में सरकार ने स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी, परंतु उन गांव में अभी तक स्टेडियम का निर्माण नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाटों पर हिसार पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए थे, वे भी वापस नहीं लिए हैं। केंद्र में जाटों को आरक्षण नहीं दिया है।

हिंसक नहीं करेंगे आंदोलन
युवा अध्यक्ष जोगेंद्र मय्यड़ ने कहा कि इस बार जाट समाज न ही रेल रोकेगा और न ही रोड जाम करेगा।
जाट समाज के लोग इस दिन शहीदों को याद करेंगे और आगामी आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।

जाट आरक्षण की मांग दिल्ली में गूंजेगी
हिसार में जाट आरक्षण समिति के प्रदेश अध्यक्ष हवा सिंह सांगवान और जिला प्रधान दलजीत पंघाल ने बताया कि केंद्र में जाट आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार को आयोजित होने वाली दिल्ली रैली में लगभग 250 खापें भाग लेगी। अकेले हरियाणा प्रदेश में 110 खापे हैं।

ये लोग शहीद हो चुके हैं आंदोलन में
13 सितंबर 2010 को सुनील श्योराण की गोली लगने से मौत हुई
06 मई 2011 को संदीप कडवासरा की गोली लगने से मौत हुई
23 मार्च 2011 को मऊवाला में भूख हड़ताल पर बैठे विजय सिंह की मौत हुई

एनसीबीसी चेयरमैन की नियुक्ति से उम्मीद जगी
भिवानी में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व कमांडेंट हवा सिंह सांगवान ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि केंद्र सरकार ने वीरवार को राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के चेयरमैन की नियुक्ति कर दी है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश एमएन राओ को इस पद पर नियुक्त किया गया है। इससे जाट समाज को जल्द ही केंद्र में आरक्षण मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

मांगें नहीं मानी तो दिल्ली में डटे रहेंगे : नैन
जींद जिले के नरवाना में सर्वजाट खाप पंचायत के अध्यक्ष नफे सिंह नैन ने दावा किया कि शुक्रवार को दिल्ली में भारी तादाद में जाट पहुंचेंगे और जब तक सरकार आरक्षण की घोषणा नहीं करती वहीं डटे रहेंगे।

दिल्ली रवाना होने से पूर्व लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित बैठक के बाद प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि दिल्ली कूच की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


इस अवसर पर कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो बैठक में दिल्ली घेराव की रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर रघुबीर नैन दनौदा और सत्यवान दनौदा सहित अनेक जाट प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed