{"_id":"af8b238a-5f97-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"jai-bhagwan-raped-deaf-girl-in-apna-ghar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना घर: जयभगवान ने ही किया था मूक बधिर से रेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना घर: जयभगवान ने ही किया था मूक बधिर से रेप
पंचकूला/ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2013 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के बहुचर्चित अपना घर मामले में आरोपी जयभगवान ने ही मूक बधिर युवती से दुराचार किया था। इसका खुलासा जयभगवान और युवती के बच्चे के डीएनए मैच होने के बाद हुआ। हालांकि दो अन्य आरोपियों जसवंत और सतीश के डीएनए मैच नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि जयभगवान का डीएनए मैच होने से सीबीआई का पक्ष मजबूत हो गया है। वह जल्द ही कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी। संभव है कि यह रिपोर्ट चालान के साथ पेश की जाए। ज्ञात हो कि इस मामले में सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इस केस में अपना घर की संचालिका जसवंती, उसका भाई जसवंत, दामाद जयभगवान और ड्राइवर सतीश मुख्य आरोपी हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रोहतक के अपना घर मामले के खुलासे के बाद पता चला कि वहां रहने वाली एक मूक बधिर युवती गर्भवती है। इसके बाद उसे भिवानी के शेल्टर होम में भेज दिया गया। करीब तीन माह पहले उसे रोहतक पीजीआई में एक बच्चे को जन्म दिया। युवती ने सीबीआई के सामने जसवंत, जयभगवान और सतीश की ओर इशारा करते हुए दुराचार का आरोप लगाया। इसके अलावा उसने दो अन्य लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
सीबीआई पूछताछ में कुछ आरोपियों ने कहा कि उनमें सेक्स करने की क्षमता (पोटेंसी) नहीं है, इसलिए दुराचार की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती। इसके बाद सीबीआई ने अर्जी देकर जसवंत, जयभगवान और सतीश के डीएनए और पोटेंसी टेस्ट की अनुमति मांगी। वहीं जसवंत और सतीश तो जांच के लिए तैयार हो गए, लेकिन जयभगवान ने इनकार कर दिया।
जयभगवान ने दलील दी कि भिवानी के शेल्टर होम में रहने वाली युवती के साथ दुराचार मामले में न तो गवाह और न ही उसका कोई स्टेटमेंट रिकार्ड किया गया। ऐसे में किसी भी युवती के साथ उसका डीएनए टेस्ट कैसे करवाया जा सकता। बाद में अदालत ने डीएनए और पोटेंसी टेस्ट की मंजूरी दे दी थी।