फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   International Boxing Association released world ranking 11 players from Haryana got place

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने जारी की विश्व रैंकिंग, हरियाणा के 11 खिलाड़ियों को मिला स्थान

Tue, 07 Jul 2020 01:02 AM IST
Vikas Kumar भूपेंद्र आट्टा, रोहतक
भूपेंद्र आट्टा, रोहतक Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Jul 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
International Boxing Association released world ranking 11 players from Haryana got place
अमित पंघाल - फोटो : ट्विटर

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने रविवार देर रात महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी की विश्व रैंकिंग जारी की। भारत के कुल 13 महिला मुक्केबाजों व 11 पुरुषों सहित 24 को रैंकिंग में स्थान मिला है, जिनमें से 11 खिलाड़ी हरियाणा के हैं। रोहतक के अमित पंघाल को 52 किलो भार वर्ग में पहला और रोहतक की ही मंजू रानी को 48 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान मिला है। 

विज्ञापन


अमित पंघाल को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2019 में सिल्वर पदक के 800 व एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2019 के गोल्ड मेडल के500 प्वाइंट सहित कुल 1300 प्वाइंट मिले हैं। वहीं मंजू रानी को विश्व चैंपियनशिप 2019 में सिल्वर पदक जीतने पर 800 व 2018 में पदक जीतने के 350 प्वाइंट सहित 1150 अंक मिले हैं। महिला वर्ग के 51 किलोग्राम भार वर्ग में मैरी कॉम व 69 किलो भार वर्ग में लवलिना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों को  रैंकिंग पिछले दो साल की प्रमुख प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर दी गई है। इससे पहले एआईबीए के भंग होने के कारण फरवरी में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के मुक्केबाजी कार्यबल ने विश्व रैंकिंग जारी की थी, जिसमें अमित पंघाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन


52 किलोग्राम में पहली बार हासिल की प्रथम रैंकिंग, 2009 में विजेंद्र सिंह बने थे नंबर वन
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ की रैंकिंग में 52 किलोग्राम वर्ग में पहला स्थान हासिल करने वाले अमित पंघाल भारत के पहले मुक्केबाज है। इनसे पहले 2009 में 75 किलोग्राम वर्ग में विजेंद्र सिंह ने यह कीर्तिमान स्थापित किया था। फरवरी में जारी रैंकिंग में 11 साल बाद कोई भारतीय शीर्ष पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रैंकिंग में शामिल प्रदेश के बॉक्सर  
पुरुष वर्ग

रैंक    खिलाड़ी    जिला 
1    अमित पंघाल (52)    रोहतक  
6    मनीष कौशिक (64)    भिवानी 
6    दीपक (49)    हिसार 
12    संजीत (91)    रोहतक,
19    आशीष (69)    हिसार 
35    नमन तंवर (91)    भिवानी  

महिला वर्ग
2    मंजू रानी (48)    रोहतक 
4    सोनिया (57)    जींद 
8    पूजा रानी (81)    भिवानी
13    मनीषा (54)    कैथल
13    पिंकी रानी (51)    हिसार

इन खिलाड़ियों को भी मिली रैंकिंग
रैंक    खिलाड़ी

3    मैरी कॉम (51)
3    लवलिन (69)
4    कवींद्र सिंह (56)
5    जमुना बोरो (54)     
6    सीमा पूनिया (81प्लस)
6    सीमरनजीत (64)    
9    सीमरनजीत बाथ (64)
13    आशीष कुमार (75)    
16    शिवा थापा (60)    
21    जरीन निखत (51)
23    सतीश कुमार (91प्लस)
25    एल सरिता (60)     
35    रोहित (64)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed