फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   inspector arrested for taking bribe

घूस मांगने वाला इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Mon, 25 Nov 2013 10:53 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 25 Nov 2013 10:53 PM IST
विज्ञापन
inspector arrested for taking bribe

राज्य चौकसी ब्यूरो ने प्लेसमेंट कंसल्टेंसी के लिए एनओसी के नाम पर घूस मांगने वाले लेबर इंस्पेक्टर को सोमवार को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की टीम ने लघु सचिवालय की चौथी मंजिल पर उसके कब्जे से घूस के 10 हजार रुपये भी बरामद किए।

विज्ञापन


नगीना के रहने वाले राम अवतार सिंगला ने राज्य चौकसी ब्यूरो के एसएसपी योगेंद्र नेहरा को शिकायत दी थी कि वह प्लेसमेंट के लिए कंसल्टेंसी कंपनी खोलना चाहता है। इसके लिए श्रम विभाग की एनओसी आवश्यक होती है।
विज्ञापन


उसने श्रम विभाग के इंस्पेक्टर हरिओम से संपर्क किया है। इसके बदले में उसने 10 हजार रुपये घूस मांगे। ब्यूरो की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट एटीओ प्रताप सिंह के नेतृत्व में लघु सचिवालय की चौथी मंजिल पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां आरोपी इंस्पेक्टर को रंगे हाथ 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ सेक्टर-15 थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी विजिलेंस के अनुसार आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed